{"_id":"5ad3600a4f1c1b360b8b4ac6","slug":"201523802122-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब में साइन बोर्ड लगने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब में साइन बोर्ड लगने से राहत
Updated Sun, 15 Apr 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालाअंब में दिशा सूचक बोर्ड लगने से राहत
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
कालाअंब नेशनल हाईवे पर स्थित मुख्य चौक पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने विभिन्न स्थानों को जाने वाली सड़कों को प्रदर्शित करने वाला दिशा सूचक बोर्ड लगा दिया है। अब यात्रियों व वाहन चालकों को कालाअंब चौक पर सड़कों के जाल की भूल-भुलैया में नहीं उलझना पड़ेगा।
बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में प्रदेश के प्रवेश द्वार पर साइन बोर्ड न होने से अक्सर राहगीर रास्ता भटक रहे थे। कालाअंब से चारों दिशाओं में विभिन्न स्थानों साढौरा, यमुनानगर, नारायणगढ़, अंबाला, चंडीगढ़, त्रिलोकपुर व नाहन के लिए सड़कें निकलती हैं लेकिन कई मर्तबा राहगीर अज्ञानतावश चंडीगढ़ मार्ग की अपेक्षा त्रिलोकपुर मार्ग पर चले जाते थे।
स्थानीय लोगों में राजबीर सिंह, राजकुमार मित्तल, अमित कुमार, सुभाष चौधरी ने बताया कि उक्त चौक पर साइन बोर्ड की भारी आवश्यकता थी। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली आदि राज्यों के पर्यटक पांवटा साहिब, हेमकुंड साहिब, देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, रेणुका जी आदि स्थानों को जाने के लिए इसी मार्ग से आते जाते हैं। अब उन्हें साइन बोर्ड लग जाने से भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
उधर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता निर्मल सिंह ने बताया कि कालाअंब में पुलिस थाने के सामने सड़क के किनारे साइन बोर्ड लगा दिया हैं।
-------------