{"_id":"5ad213384f1c1b320a8b4835","slug":"201523716920-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्दवा और गगल को मिला सर्वश्रेष्ठ खान का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्दवा और गगल को मिला सर्वश्रेष्ठ खान का पुरस्कार
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतौन (सिरमौर)।
भारतीय खान ब्यूरो देहरादून क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो राज्य उत्तराखंड और हिमाचल की खानों का 26 वां खान पर्यावरण एवं संरक्षण सप्ताह का पारितोषिक वितरण समारोह देहरादून में शुक्रवार को मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि महानियंत्रक भारतीय खान ब्यूरो रंजन सहाय ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पुष्पेंद्र गौड़ उपखान नियंत्रक एवं प्रभारी अधिकारी उपस्थित हुए।
गौरतलब हो कि पर्यावरण संरक्षण सप्ताह 6 से 12 मार्च 2018 तक आयोजित किया गया था। इस दौरान हिमाचल की 14 खानों का भी निरीक्षण किया गया। खानों को दो श्रेणी मशीनीकृत और अर्धमशीनीकृत में बांटा गया था। मशीनीकृत में एसीसी सीमेंट की गगल लाइम स्टोन माइन को प्रथम, अंबुजा सीमेंट की कशलोग लाइम स्टोन माइन को द्वितीय और अल्ट्राटैक सीमेंट की भागा भलग को तृतीय पुरस्कार दिया गया। जबकि अर्धमशीनीकृत श्रेणी में जय सिंह ठाकुर एंड संस की बल्दवा लाइम स्टोन माइन को ओवर ऑल परफॉरमेंस में प्रथम पुरस्कार, वीके वालिया की भूतमंडी खान को द्वितीय और एमसी गोयल की धनवासा मोना माइन को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। बल्दवा खान की ओर से महाप्रबंधक आरपी तिवारी और खान प्रबंधक अशोक छाबड़ा ने पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि गगल खान का पुरस्कार मुख्य खान प्रबंधक पंकज नयन ने पुरस्कार प्राप्त किया।
-------------