{"_id":"5a36a7264f1c1bb6678c27eb","slug":"201513531174-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में संजीत, अंजू और समीर रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में संजीत, अंजू और समीर रहे अव्वल
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
महिला सशक्तीकरण पर रविवार को ऐतिहासिक चौगान मैदान में मैराथन का आयोजन किया गया। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की ओर से आयोजित इस मैराथन में मेजर जनरल अतुल कौशिक बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। जबकि, अल्ट्रा मैराथनर सुनील शर्मा व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रियंका नेगी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
ऐतिहासिक चौगान मैदान से शुरू हुई दौड़ गुन्नूघाट, पक्का टैंक, रानीताल, कच्चा टैंक व वाल्मीकि मोहल्ला व मोहल्ला गोविंदगढ़ होते हुए दिल्ली गेट से वापस चौगान मैदान पहुंची। मैराथन में सैकड़ों प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। कनिष्ठ श्रेणी की मैराथन में संजीत ने पहले स्थान पर बाजी मारी। जबकि तरपित व तजेंद्र क्रमश: द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहे।
वरिष्ठ श्रेणी के महिला वर्ग में अंजू तोमर और पुरुष वर्ग में समीर ने पहला स्थान प्राप्त किया। मास्टर श्रेणी में संजीव कुमार व महिंद्रो देवी पहले, धनंजय दूसरे व आशीष तीसरे स्थान पर रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि मेजर जनरल अतुल कौशिक व अल्ट्रा मैराथनर सुनील शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही मैराथन के नियमों की भी जानकारी दी। समापन मौके पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, माता पदमावती एजूकेशनल सोसायटी के चेयरमैन अनिल जैन, महासचिव सचिन जैन के अलावा अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।