{"_id":"5a2fe6734f1c1bee688c134a","slug":"201513088627-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़धार में 2 फुट ताजा हिमपात, जिले में शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़धार में 2 फुट ताजा हिमपात, जिले में शीतलहर
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
snowfall
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
मौसम की अचानक करवट से जनपद सिरमौर शीतलहर की चपेट में आ गया है। सोमवार रात सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में डेढ़ से 2 फुट तक ताजा हिमपात हुआ। चूड़धार के निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। बर्फबारी से चूड़धार में तीन लोग फंस गए हैं।
चूड़ेश्वर सेवा समिति के सेवादार कल्याण शर्मा के अलावा ढाबा चलाने वाले दो लोग सोमवार को चूड़धार से नीचे नहीं उतर पाए। रात को बर्फबारी होने के कारण मंगलवार को तीनों लोगों का चूड़धार से उतरना मुश्किल हो गया। तीनों लोगों को अब मौसम साफ होने के बाद ही चूड़धार से निकाला जा सकेगा।
हालांकि, सेवादार व ढाबा चलाने वाले दो व्यक्ति आसपास के इलाकों के स्थायी बाशिंदे हैं। वहीं, स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज बर्फबारी में भी चूड़धार में ही रहेंगे। उधर, चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष बाबूराम शर्मा ने बताया कि वह बीते दिन ही चूड़धार से वापस लौटे हैं। उन्होंने बताया कि हर साल बर्फबारी से पहले मंदिर व अन्य स्थलों पर छत पर लगी टीन की चादरों के नीचे स्पॉट लगाने का कार्य किया जाता है ताकि बर्फ चादर को नुकसान न पहुंचाए।
विज्ञापन
इस बार समय से पहले तैयारी पूरी नहीं हो पाई। लिहाजा तीन लोग चूड़धार में फंसे हैं। जल्द ही इन्हें मौसम साफ होने पर चूड़धार से उतारा जाएगा।
बाक्स--
फसलों को संजीवनी, शुष्क सर्दी से निजात
बारिश व बर्फबारी से लोगों को जहां शुष्क सर्दी से निजात मिली, वहीं फसलों के लिए भी यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं है। जिला सिरमौर के किसान व बागवान इस बारिश से बेहद खुश हैं। पिछले काफी दिनों से इस बारिश का इंतजार कर रहे किसानों की बांहें खिल उठी हैं। कई किसान बारिश के बिना रबी की फसल की बिजाई नहीं कर पाए थे लेकिन जहां बिजाई का कार्य हो चुका था, वहां भी गेहूं की फसल के लिए इस बारिश का काफी इंतजार था। सोमवार रात को जिला सिरमौर के सभी हिस्सों में एक समान बारिश हुई। नकदी फसलों के लिए भी यह बारिश काफी फायदेमंद बताई जा रही है।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि--
जिला सिरमौर के हरिपुरधार इलाके के कई हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि यहां अभी बर्फबारी नहीं हो पाई है। लोगों को ताजा हिमपात का इंतजार है। लोगों का मानना है कि पारा नीचे जाने के कारण मंगलवार की रात को हरिपुरधार आदि क्षेत्रों में ताजा हिमपात हो सकता है।