फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   200 unemployed youth came in rojgaar mela in guru govind singh colleage ponta sahib and 15 only get employment

रोजगार मेले में 200 में से 15 युवाओं को मिली नौकरी

Sat, 12 Mar 2022 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
200 unemployed youth came in rojgaar mela  in guru govind singh colleage  ponta sahib  and 15  only get employment
रोजगार मेले में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपतीं प्राचार्य डॉ. वीना राठौर। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में शनिवार को रोजगार मेला आयोजन किया गया जिसमें आधा दर्जन औद्योगिक इकाइयों के लिए साक्षात्कार हुए। करीब 200 छात्र-युवा रोजगार मेले में पहुंचे, जिसमें से 15 छात्र चयनित हुए। जबकि, 15 युवाओं के फिर साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि एवं कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीना राठौर की अध्यक्षता में शनिवार को रोजगार मेला शुरू हुआ। डॉ. रितु पंत ने मुख्यातिथि को पुष्प गुच्छ भेंट करके किया। प्राचार्या. डॉ. वीना राठौर ने संबोधन में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया। कॉलेज के प्रोफाइल व प्रगति पर प्रकाश डाला। रोजगार मेले में कॅरियर गाइडेंस व प्लेसमेंट सेल की डॉ. दिपाली शर्मा भंडारी, डॉ. बबूल और मलिका सहगल ने कहा कि रोजगार मेले में 200 के करीब छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लैबोरेट फार्मा के लिए 23 छात्रों ने इंटरव्यू दिए, जिसमें से 6 बच्चे चयनित किए गए। द्वारकाधीश पैकेजिंग कंपनी में 28 छात्रों ने इंटरव्यू दिए और 5 बच्चे चयनित हुए। नेक्स्ट वेव इंडिया फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड में 38 छात्रों ने इंटरव्यू देने पर 2 बच्चे और पोंटिका एरोटेक में 30 बच्चों ने इंटरव्यू दिए जिसमें दो चयनित हुए। जबकि तिरुपति ग्रुप के लिए 61 छात्रों ने साक्षात्कार दिए, जिनमें 15 छात्र 15 मार्च को होने वाले मेले में दोबारा साक्षात्कार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed