{"_id":"628a7db758f9bf52ae3c8fd5","slug":"2-94-crore-rupees-will-be-spent-on-habban-school-new-building-in-rajgargh-sirmaur-nahan-news-sml409710861","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाब्बन स्कूल को मिलेगा 14 कमरों का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाब्बन स्कूल को मिलेगा 14 कमरों का नया भवन
विज्ञापन
(विकास की बात) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हाब्बन के नये बनने वाले भवन का नक्शा। संवाद
- फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाब्बन को जल्द नया भवन मिलेगा। लोक निर्माण विभाग ने 2.94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का निर्माण कार्य ठेकेदार के माध्यम से शुरू कर दिया है।
सांसद सुरेश कश्यप और विधायक रीना कश्यप ने भवन का शिलान्यास गत आठ मई को किया था। ऐसे में करीब छह वर्षों के बाद स्कूल को अपना भव्य भवन मिलने की आस जगी है। अगस्त 2017 में भारी बारिश के कारण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाब्बन के पुराने भवन के पीछे भारी भूस्खलन होने से समस्या पैदा हो गई थी। उस भवन के पीछे सुरक्षा दीवार भी लगाई गई लेकिन उससे भी भूस्खलन नहीं रुक पाया।
स्थानीय पंचायत और तत्कालीन जिला परिषद सदस्य शकुंतला चौहान ने इस समस्या को विभाग व सरकार के समक्ष उठाया। इसके बाद विभाग ने बजट स्वीकृत किया। अब लोक निर्माण विभाग ने दूसरी जगह 2.94 करोड़ रुपये की लागत से 14 कमरों का साढ़े तीन मंजिला भवन के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 125 बच्चों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन
वर्तमान में स्कूल की कक्षाएं वन विभाग के तीन कमरों, पंचायत के तीन कमरों और प्राथमिक पाठशाला के दो कमरों में चलाई जा रहीं हैं। नए भवन में सात क्लास रूम, प्रधानाचार्य कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, साइंस लैब, ऑफिस, स्टाफ रूम, एक वोकेशनल व एक आईसीटी लैब कक्ष सहित कुल 14 कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसमें शौचालय की व्यवस्था भी होगी।
--
भवन निर्धारित अवधि में तैयार किया जाएगा : नरेंद्र वर्मा
लोक निर्माण विभाग राजगढ़ मंडल के अधिशासी अभियंता नरेंद्र वर्मा ने कहा कि 2.94 करोड़ रुपये की लागत से साढ़े तीन मंजिला स्कूल भवन बनेगा। इसमें 14 कमरे और शौचालय की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि भवन निर्धारित अवधि में तैयार किया जाएगा।
--
प्रशासन से कई बार उठाया मामला : शकुंतला चौहान
पूर्व जिला परिषद सदस्य शकुंतला चौहान ने कहा है कि उन्होंने इस मामले को जिला परिषद, प्रशासन और विभाग से कई बार उठाया था। इसके के बाद 14 कमरों के भवन की स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य कैलाश शर्मा का भी इस कार्य में अहम योगदान रहा।
--
परेशानी झेल रहे थे बच्चे और स्कूल स्टाफ : सुखदेव
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुखदेव भगनाल ने कहा कि पिछले छह वर्षों से बच्चों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब नया भवन बनने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
---
बच्चों को मिलेगी बेहतर सुविधा : कैलाश शर्मा
प्रधानाचार्य कैलाश शर्मा ने कहा कि नए भवन का कार्य प्रारंभ होने से स्कूली बच्चों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेशक थोड़ा विलंब हुआ लेकिन अब नए भवन में पर्याप्त कक्ष बनने से आने वाले समय में कोई दिक्कत नहीं रहेगी।
---
भवन का संशोधित आकलन बनवाया : रीना कश्यप
विधायक रीना कश्यप ने कहा कि उन्होंने भवन का संशोधित आकलन बनवाया ताकि स्कूल को पर्याप्त कमरे मिल सके। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया।