फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नौहराधार स्कूल से प्रतिनियुक्त पर शिक्षक भेजने पर एतराज

नौहराधार स्कूल से प्रतिनियुक्त पर शिक्षक भेजने पर एतराज

Sat, 30 Mar 2019 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
नौहराधार स्कूल से प्रतिनियुक्त पर शिक्षक भेजने पर एतराज
प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक भेजने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

अभिभावक बोले- नौहराधार स्कूल में पहले ही कम हैं शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार (सिरमौर)। प्राइमरी से मिडल अपग्रेड हुए ठोंठा जाखल स्कूल में नौहराधार से प्रति नियुक्ति पर शिक्षक की तैनाती करने के फरमानों पर अभिभावकों ने रोष जताया है। यही नहीं, बोगधार कांप्लेक्स के तहत आने वाले इस स्कूल को नौहराधार के तहत लाने पर भी आपत्ति दर्ज की गई है। नौहराधार के ग्रामीणों ने तहसीलदार नौहराधार के माध्यम से जिलाधीश सिरमौर को विरोधस्वरूप ज्ञापन भेजा और आचार संहिता के उल्लंघन की बात भी कही है। गौरतलब है कि हाल ही में ठोंठा प्राइमरी स्कूल को स्तरोन्नत कर माध्यमिक पाठशाला बनाया गया है। जब यह स्कूल स्तरोन्नत हुआ तो वरिष्ठ पाठशाला बोगधार संगम के अधीन था। 16 मार्च को शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक सिरमौर ने पत्र संख्या 8811-14 के पत्र अनुसार ठोंठा स्कूल को नौहराधार संगम के अधीन लाने के आदेश जारी किए गए। साथ ही, यहां से शिक्षक की तैनाती प्रतिनियुक्ति पर ठोंठा जाखल करने के आदेश भी दिए। एसएमसी प्रधान नौहराधार गुमान सिंह, अभिभावक बिजेंद्र चौहान, रविंद्र चौहान, राजेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, ईश्वरदत्त शर्मा, करुणा देवी, अरुणा देवी आदि ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है। इनका कहना है कि नौहराधार स्कूल में पहले ही तीन पद खाली चल रहे हैं। यदि यहां से ठोंठा स्कूल के लिए प्रतिनियुक्ति पर अध्यापक भेजा जाता है तो नौहराधार में पढ़ रहे करीब 280 बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ेगा। स्कूल प्रबंधन समिति ने प्रस्ताव पारित किया कि ठोंठा स्कूल की स्थिति यथावत रखी जाए। ठोंठा स्कूल बोगधार संगम में ही रहने दिया जाए। ज्ञापन के माध्यम से डीसी से मांग की है कि यहां से अध्यापक प्रतिनियुक्ति पर न भेजा जाए।

शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक सिरमौर विपिन कुमार ने बताया कि ठोंठा स्कूल का संगम बदलने और अध्यापक तैनात करने की मांग एसएमसी ने प्रस्ताव के माध्यम से रखी थी। इसी आधार पर ठोंठा स्कूल के बच्चों के भविष्य को देखते हुए आदेश जारी किए थे। यदि नौहराधार स्कूल प्रबंधन समिति को एतराज है को कोई अन्य उचित व्यवस्था की जाएगी। शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed