फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   खंड में मिला बुजुर्ग का शव, सनसनी

खंड में मिला बुजुर्ग का शव, सनसनी

Thu, 14 Mar 2019 09:38 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
खंड में मिला बुजुर्ग का शव, सनसनी
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत गत्ताधार में एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का शव खड्ड में पानी के बीच मिला। झूणीधार और मंडलाच के रास्ते में गहरी डांक के नीचे शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रस्सों के सहारे नीचे उतर कर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग भगवान सिंह (68) निवासी मंडवाच शिलाई इलाके में रिश्तेदारी में गया हुआ था। छह दिन पहले ही वह वहां से वापस लौटा था लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार को उसकी लोइया और जूते खड्ड के ऊपर डांक में देखे गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एचएचओ जीत राम टीम सहित मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। डीएसपी अनिल धोल्टा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed