फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   डंगों में मिट्टी के प्रयोग पर भड़के लोग, काम रुकवाया

डंगों में मिट्टी के प्रयोग पर भड़के लोग, काम रुकवाया

Tue, 11 Dec 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
डंगों में मिट्टी के प्रयोग पर भड़के लोग, काम रुकवाया
डंगों में घटिया निर्माण सामग्री को लेकर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। खालाक्यार पंचायत के लोगों ने मंगलवार को धार टारन सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। गुस्साए ग्रामीणों को देख ठेकेदार को काम रोकने के लिए विवश होना पड़ा। जानकारी के मुताबिक ददाहू के साथ लगती खाला क्यार पंचायत में एक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस समय सड़क किनारे डंगों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण इस कार्य के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि डंगों के कार्य में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। मंगलवार को गुस्साए ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काम को रुकवा दिया। ग्रामीणों का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ। काम रोकने के बाद ग्रामीण सीधे लोक निर्माण विभाग बड़ोन स्थित कार्यालय जा पहुंचे, जहां उन्होंने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि डंगों के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है। ठेकेदार वहीं से मिट्टी खोदकर और बजरी निकालकर डंगे में लगा रहा है। इससे ये डंगे कभी भी गिरकर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। खाला क्यार पंचायत के उपप्रधान दीप राम शर्मा, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य दीप राम, बाबू राम, शीला देवी सहित धनवीर सिंह, रविंद्र सिंह, आशा देवी, निर्मला देवी, गुमान सिंह, संदीप, राम सिंह और सुभाष आदि दर्जनों ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध जाहिर किया और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के इस विरोध प्रदर्शन की भनक लगते ही विभाग के अधिकारियों ने तत्काल काम बंद करवाने के साथ निर्माण में प्रयोग की जा रही घटिया निर्माण सामग्री को फिंकवाने का प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि खाला क्यार पंचायत में जटौन मार्ग से लेकर धार टारन तक एक संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत इस मार्ग पर तीन करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा रही है लेकिन ठेकेदार और विभाग की मेहरबानी के चलते सड़क निर्माण में जमकर धांधली की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी सड़क के डंगे टूट कर गिर चुके हैं। इससे लोगों के रिहायशी मकानों तक को खतरा मंडरा रहा है।

विभाग के अधिशासी अभियंता रतन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही काम को बंद करवा दिया है। बुधवार को वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ स्वयं कार्य का जायजा लेेंगे। नियमों के विरुद्ध हुए काम को तोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को भी मौके पर उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed