फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जनजातीय मुद्दे की रिपोर्ट केंद्र को भेजने पर जताया आभार

जनजातीय मुद्दे की रिपोर्ट केंद्र को भेजने पर जताया आभार

Tue, 31 Jul 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
जनजातीय मुद्दे की रिपोर्ट केंद्र को भेजने पर जताया आभार
जनजातीय मुद्दे की रिपोर्ट केंद्र को भेजने पर खुशी
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। हाटी समिति राजगढ़ की बैठक अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने के मुद्दे पर केंद्र सरकार की ओर से मांगी गई रिपोर्ट को समय पर भेजने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्यपाल आचार्य देवव्रत, जनजातीय मंत्री रामलाल मार्कंडेय, सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रधान सचिव जनजातीय मंत्रालय ओंकार शर्मा, उपायुक्त सिरमौर ललित जैन, केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल और सिरमौर युवा विकास मंच के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है। समिति ने सांसद वीरेंद्र कश्यप से आग्रह किया कि अब इस कार्य को लोकसभा चुनाव से पहले करवाकर हाटी समुदाय को न्याय दिलाया जाए। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि अगस्त में हाटी समिति राजगढ़ खंड की तमाम पंचायतों का दौरा करेगी। इस अवसर पर सुंदर सिंह ठाकुर, विजय भारद्वाज, मुंशीराम वर्मा, जगदीश वर्मा, पृथ्वीराज ठाकुर, डॉ. कृष्णदत्त शर्मा, हरिदत्त शर्मा और शंकरदास उपस्थित रहे।


परमार जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह 4 को
राजगढ़ (सिरमौर)। पझौता स्वतंत्रता सैनानी समाज कल्याण समिति और हाटी समिति राजगढ़ चार अगस्त को परमार जयंती के अवसर पर यशवंतनगर में डॉ. परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी। समिति अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान ने बताया कि यशवंतनगर में डॉ. परमार की प्रदेश भर में यह पहली प्रतिमा पझौता आंदोलन के प्रणेता स्व. वैद्य सूरत सिंह के प्रयासों से स्थापित की गई थी। समिति प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी सादे समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed