{"_id":"5b2faeae4f1c1bb06e8b994b","slug":"191529851566-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में लटका रेणुका में प्रस्तावित प्रवेश द्वार का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में लटका रेणुका में प्रस्तावित प्रवेश द्वार का कार्य
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी तीर्थ में बनने वाले भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण फाइलों में ही सिमट कर रह गया है। पर्यटन विभाग की ओर से यहां 15 लाख रुपये की लागत से एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाना था जिसका कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया है।
हैरत की बात यह है कि वन्य प्राणी विभाग भी प्रवेश द्वार के निर्माण को लेकर अपनी स्वीकृति पहले ही प्रदान कर चुका है, बावजूद इस कार्य को परवान नहीं चढ़ाया जा रहा है।
बता दें कि त्रिलोकपुर की तर्ज पर रेणुका जी तीर्थ में भी भव्य परशुराम द्वार का निर्माण किया जाना है जिसका जिम्मा पर्यटन विभाग को सौंपा जा चुका है लेकिन पर्यटन विभाग ने इस दिशा में कोई कदम नहीं बढ़ाया है। जबकि प्रवेश द्वार के निर्माण की सभी औपचारिकताओं को पहले ही पूरा कर लिया गया है। उसके बाद भी इसका निर्माण अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
इस प्रवेश द्वार के बनने से रेणुका आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को भारी सुविधा मिलने की उम्मीद थी। उधर, पर्यटन विभाग के डीटीओ विवेक चौहान ने बताया कि रेणुका जी में एक प्रवेश द्वार का निर्माण प्रस्तावित है जिसके टेंडर भी किए जा चुके हैं। इसके निर्माण में देरी क्यों हो रही है इसके जवाब के लिए वह ठेकेदार से बात करेंगे।
---