{"_id":"5b227ec04f1c1b624d8b639b","slug":"191528987328-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं पर छायी वर्ल्ड कप की खुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं पर छायी वर्ल्ड कप की खुमारी
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Football
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वीरवार को मेजबान रूस और साउदी अरब के बीच मैच के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप-2018 महाकुंभ का महा रोमांच शुरू हो गया है। एक महीने तक फुटबाल प्रेमियों पर खुमारी छायी रहेगी। फुटबाल प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है। पांवटा क्षेत्र के फुटबाल खिलाड़ी और खेल प्रेमियों को 32 देशों में होने वाली जंग का बेसब्री से इंतजार है।
फुटबाल खिलाड़ी अनुज शर्मा ने कहा कि इस बार का मुकाबला रोचक होगा। किसी भी अीम को मजबूत दावेदार मान लेना जल्दबाजी होगी। फिर भी पिछली बार की चैंपियन जर्मनी, पुर्तगाल, ब्राजील, अर्जेंटीना, स्पेन और फ्रांस की दावेदारी प्रबल रहेगी।
विज्ञापन
फुटबाल के स्थानीय कोच विनोद शंकर, अश्वनी रॉय और मनिंदर सिंह मन्नी का कहना है कि पांच बार की चैंपियन ब्राजील प्रबल दावेदारों में रहेगी। नेमार की टीम में वापसी से टीम मजबूत हुई है। फुटबाल खिलाड़ी प्रतीक, खेल प्रेमी विश्वजीत, राधा शर्मा, अर्चना, संगीता व निखिल कपिल का कहना है कि विश्व में फुटबाल और क्रिकेट खासे चर्चित खेल हैं। 14 जून से 15 जुलाई 2018 तक विश्व भर में फुटबाल का जुनून सिर चढ़ कर बोलेगा। पांवटा में भी फुटबाल खिलाड़ी और इस खेल के प्रेमियों की कमी नही है। वीरवार से रोज फुटबाल खेल के हर मैच पर पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन