{"_id":"5a844ea84f1c1b4f588b8942","slug":"191518620328-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ में 19 को 16200 बच्चे खाएंगे कृमि नाशक दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ में 19 को 16200 बच्चे खाएंगे कृमि नाशक दवा
Updated Wed, 14 Feb 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़ में 19 को 16200 बच्चे खाएंगे कृमि नाशक दवा
205 स्कूलों और 190 आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलाई जाएगी दवा
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर राजगढ़ तहसील में 16 हजार 200 बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर सिविल अस्पताल में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें स्कूलों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत सिंह ने कहा कि 19 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दिन राजगढ़ के 205 स्कूलों व 190 आंगनबाड़ी केंद्रों में एक से उन्नीस वर्ष के करीब 16200 बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल दवाई खिलाई जाएगी। उन्होंने सभी विभागों से आग्रह किया कि वह इस मुहिम को पूरा करने में अपना सहयोग दें तथा इसे सफल बनाएं।
इससे पूर्व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रविदत्त भारद्वाज ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। जबकि हेल्थ एजुकेटर इंदिरा पुंडीर ने कार्यक्रम के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि एक से दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली, जबकि इससे ऊपर के बच्चों को पूरी गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे 19 फरवरी को छूट जाएंगे, उन्हें 24 फरवरी को दवाई खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
इस बैठक में उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवलकुमार डोगरा, बीआरसी प्रेमचंद सहित सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
----वेद प्रकाश-- तन्हा