फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   प्रशासन ने रोनहाट पहुंचकर निपटाए 225 मामले

प्रशासन ने रोनहाट पहुंचकर निपटाए 225 मामले

Fri, 09 Feb 2018 11:43 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने रोनहाट पहुंचकर निपटाए 225 मामले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
शुक्रवार को शिलाई के रोनहाट में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ललित जैन मुख्य रूप से उपस्थित हुए। जबकि विभिन्न विभागों से संबंधित 491 मामलों पर सुनवाई हुई। प्रशासन ने 225 मामलों का मौके पर निपटारा किया। जबकि शेष मामले संबधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजे गए।
शिविर में राजस्व संबंधी विभिन्न कार्यों का भी निपटारा किया गया जिसमें 30 भू-इंतकाल, 123 प्रमाण पत्र, 30 हलफनामा और 16 बंदूक और वाहन चलाने के लाइसेंस जारी किए गए। इस अवसर पर उपायुक्त ने तहसील कल्याण अधिकारी शिलाई को निर्देश दिए कि प्रत्येक महीने की 31 तारीख को उप तहसील कार्यालय रोनहाट में बैठकर इस क्षेत्र के लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य विभागीय समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी शिलाई को भी निर्देश दिए कि हर महीने की पहली तारीख को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट में बैठकर लोगों की राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा कार्ड संबंधी समस्याओं का निदान करें। लोगों की पुलिस चौकी खोलने की मांग पर उन्होंने कहा कि यह मामला सरकार से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिविर में उठाई गई जन समस्याओं को गंभीरता से लें। समस्याओं का समय पर निपटारा किया जाए। इससे पहले उन्होंने रोनहाट में चार लाख से निर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण भी किया। जिला परिषद अध्यक्ष दलीप चौहान, रास्त पंचायत के प्रधान सतपाल, एसडीएम शिलाई योगेश चौहान, पंचायत समिति शिलाई की अध्यक्षा रेणु बाला, उप निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. नीरू शबनम, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा के अतिरिक्त जिला व उपमंडल शिलाई के अधिकारियों ने भाग लिया।

इस मौके पर आयुर्वेद विभाग की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी केआर मोकटा ने बताया कि शिविर में 200 से अधिक रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed