{"_id":"5a689a7e4f1c1b89268b643f","slug":"191516804734-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारें मजदूर विरोधी नीतियां कर रही लागू: माकपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारें मजदूर विरोधी नीतियां कर रही लागू: माकपा
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
माकपा का त्रिवार्षिक दो दिवसीय सम्मेलन बुधवार को जिला परिषद भवन नाहन में शुरू हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता त्रिसदस्यीय कमेटी रमेश वर्मा, संतोष कपूर व गुरविंदर सिंह ने की। जिला प्रभारी कुलदीप सिंह तंवर व राज्य सचिव ओंकार शाद ने विशेष सम्मेलन में विशेष रूप से भाग लिया। इससे पहले सम्मेलन का शुभारंभ राज्य सचिव ओंकार शाद ने किया।
इस मौके पर ओंकार शाद ने कहा कि भारत में नव उदारवादी नीतियां लागू की जा रही हैं। इससे लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वादा किया था देश में दो करोड़ नौकरियां प्रदान की जाएंगी लेकिन नोटबंदी के कारण 96 लाख नौकरियां समाप्त हुई हैं। इस दौरान माकपा की 3 साल तक हुई गतिविधियों पर चर्चा की गई। कुलदीप तंवर ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से किसानों के विरोध में नीतियां लागू की जा रही हैं। किसानों को अपनी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। इससे किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
सरकार द्वारा मजदूर विरोधी नीतियां लागू की जा रही हैं। श्रम कानूनों से भी छेड़छाड़ की जा रही है। इस मौके पर जिला सचिव विश्वनाथ शर्मा ने 3 वर्ष तक की गतिविधियां व पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने आगामी 3 वर्ष के लिए चिन्हित प्रस्ताव रिपोर्ट सम्मेलन में प्रस्तुत की। इस मौके पर लाल सिंह, अभय धामटा, जगदीश, सतपाल मान, मनीष, रामलाल, अमिता चौहान, राजेंद्र ठाकुर, अमित व आशुतोष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
-------------