{"_id":"5a2166f14f1c1b8b688b61da","slug":"191512138481-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न बजा डीजे और न जलीं लाइटें, मस्ती रह गई अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न बजा डीजे और न जलीं लाइटें, मस्ती रह गई अधूरी
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के 7 लाख घरों में अंधेरा कायम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
सैनधार इलाके में हुए एक शादी समारोह में शादी समारोह में सारे के सारे इंतजाम धरे धराए रह गए। शादी समारोह में न डीजे बज पाया और न डेकोरेशन लाइटों की चकाचौंध से विवाह समारोह यादगार बन पाया। दरअसल, शादी समारोह के ऐन वक्त पर बिजली गुल हो जाने से विवाह समारोह के सभी इंतजामों पर बिजली बोर्ड की लापरवाही ने पानी फेर दिया।
सैनधार इलाके के पनार गांव में वीरवार को 4 परिवारों के घरों में शादी समारोह के जश्न की सारी तैयारियां पूरी थीं। बारात के साथ-साथ मेहमानों की आओ भगत के लिए इन शादियों में विशेष व्यवस्था की गई थी लेकिन वीरवार रात को पनार में बिजली न होने के कारण विवाह समारोह में आए लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। यहां तक कि लोग डीजे पर भी शादी का जश्न नहीं मना सके। जबकि इन शादियों में डीजे सहित साउंड लाइट, डेकोरेशन, टेंट व साज सजा आदि पर लाखों रुपया खर्च किया गया था लेकिन बिजली न होने से यह सारे प्रबंध धरे के धरे रहे गए।
वीरवार को पनार गांव के रामस्वरुप, राजेंद्र ठाकुर, रघुवीर सिंह व लायकराम के घरों में शादियां थीं। कहीं बारात आ रही थी तो कहीं से बारात जानी थी लेकिन बिजली बोर्ड की लापरवाही ने सारे इंतजाम धराशायी कर दिए। ग्रामीणों को इस बात का काफी मलाल है। मेहमानों व बारातियों समेत सभी लोगों ने बिजली बोर्ड की ऐसी लापरवाही पर भारी रोष जताया।
विज्ञापन
ग्रामीण प्रकाश भारती, चेत सिंह व राम सिंह ने बताया कि पनार में मुख्य सड़क पर लगा बिजली का ट्रांसफार्मर जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है जिस पर फ्यूज तक भी टिक नहीं पा रहे हैं। इस कारण ग्रामीणों को बिजली की समस्या से जूझना पर रहा है लेकिन बोर्ड के अधिकारियों को सूचित किए जाने के बावजूद भी इस ट्रांसफार्मर को आज तक ठीक नहीं किया गया।
उधर, सहायक अभियंता केके सहगल ने बताया कि उनको इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। इस ट्रांसफार्मर की जांच करवाकर तकनीकी खराबी को शीघ्र ही दूर किया जाएगा।