{"_id":"59d126df4f1c1b9e538b51ea","slug":"191506879199-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों से निपटना होगी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों से निपटना होगी चुनौती
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हितेश शर्मा
नाहन (सिरमौर)।
त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही मिलावटखोरों की सक्रियता से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इस बार त्योहारी सीजन में ऐसे मिलावटखोरों से निपटना विभाग के लिए भी कड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
हरियाणा राज्य से सटे जिला सिरमौर में बाहरी राज्यों से ही ज्यादातर दूध, पनीर व अन्य खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति होती है लेकिन खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच के लिए विभाग के पास स्टाफ ही नहीं है। लिहाजा त्योहारी पर्व पर लोगों का स्वास्थ्य भी रामभरोसे है। हाल ही में फूड इंस्पेक्टर की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद खाली हो गया है।
विज्ञापन
खाद्य निरीक्षक सतीश ठाकुर के पास सोलन के अलावा सिरमौर का भी अतिरिक्त कार्यभार था। हालांकि, विभाग के डीओ (अभिहित अधिकारी) को अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा निरीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है लेकिन विभाग में पहले ही स्टाफ की भारी कमी चल रही है।
विज्ञापन
बाक्स--
सिरमौर में नहीं है नियमित फूड निरीक्षक
जनपद सिरमौर में फूड सेफ्टी अधिकारी का नियमित पद पिछले कई सालों से खाली है। सिर्फ त्योहारी पर्व पर ही महकमा हरकत में आता है। हाल ही में त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त फूड निरीक्षक अतुल कायस्थ ने कालाअंब व मोगीनंद में खाद्य वस्तुओं के चार सैंपल लिए। इन्हें प्रयोगशाला में भेजा गया है। प्रदेश के प्रवेश द्वार कालाअंब से लेकर पांवटा साहिब तक का हिस्सा हरियाणा राज्य से सटा है। पर्व के दौरान कई मिलावटखोर दूध, घी, दही, मिठाइयां व पनीर आदि खाद्य पदार्थों को सिरमौर में पहुंचाने की फिराक में रहते हैं।
मिलावटखोरों पर होगी कार्रवाई--
उधर, अतिरिक्त खाद्य निरीक्षक अतुल कायस्थ ने बताया कि त्योहारी पर्व पर विभाग सक्रिय है। उन्होंने माना कि सोलन व सिरमौर में खाद्य निरीक्षक के पद खाली पड़े हैं। विभाग मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में कालाअंब व मोगीनंद में दूध के दो, पनीर का एक व एक मिल्क क्रीम का सैंपल लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
------त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों से निपटना होगी चुनौती
बिना स्टाफ खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की कैैसे होगी जांच
हरियाणा से सटे सिरमौर में लोगों का स्वास्थ्य रामभरोसे