{"_id":"5cacccf3bdec2213f93304bd","slug":"181554828531-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटी बौंच पंचायत प्रधान पर धांधली के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटी बौंच पंचायत प्रधान पर धांधली के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई की कोटी बौंच पंचायत के प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली के आरोप लगे हैं। उपतहसील रोनहाट के लानी गांव के एक व्यक्ति ने प्रधान पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है। पंचायत प्रधान के खिलाफ अपने आरोपों को लेकर लानी निवासी बारू राम शर्मा मंगलवार को जिला मुख्यालय नाहन आकर अतिरिक्त उपायुक्त से मिले। इस दौरान शिकायतकर्ता ने पंचायत प्रधान के खिलाफ उनको एक शिकायत भी सौंपी। इसके माध्यम से शिकायतकर्ता बारू राम ने अतिरिक्त उपायुक्त को बताया कि पंचायत प्रधान विकास कार्यों में धांधली कर रहा है। पंचायत के सारे कार्य निजी ठेकेदार से करवाए जा रहे हैं। पंचायत में हो रहे अधिकतर कार्य प्रधान अपनी निजी जमीन पर ही अंजाम दे रहा है। प्रधान ने अपनी निजी जमीन पर एक ही जगह दो सिंचाई टैंक बनवाए हैं, जहां पर पानी की एक भी बूंद नहीं है। शिकायतकर्ता ने ठेकेदारों से करवाए जा रहे पंचायत कार्यों के मस्टररोल में भी गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अधिकतर मस्टररोल फर्जी हैं। इसमें ऐसे-ऐसे लोग शामिल किए गए हैं जो तहसील और निजी स्कूलों में कार्य कर रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपे पत्र में शिकायतकर्ता ने खंड विकास अधिकारी पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी को भी शिकायत दी थी जिस पर काई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता बारू राम ने अतिरिक्त उपायुक्त को पंचायत में हुए 56 कार्यों की एक सूची भी प्रदान कर उन कार्यों का निरीक्षण और जांच करने की मांग की है। अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी ने जांच का जिम्मा जिला पंचायत अधिकारी को सौंपा है। उधर, पंचायत प्रधान भूप सिंह ने कहा कि आरोप निराधार हैं, विकास कार्यों को नियमानुसार ही अंजाम दिया जा रहा है।