{"_id":"5c0feed7bdec2241cd16c7fa","slug":"181544548055-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावित फोरलेन का बुद्धिजीवियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावित फोरलेन का बुद्धिजीवियों ने जताया विरोध
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रस्तावित फोरलेन का बुद्धिजीवियों ने जताया विरोध
नागरिक कल्याण समिति ने की बाईपास की वकालत
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर नागरिक कल्याण समिति ने पांवटा शहर के बीच प्रस्तावित नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने का विरोध जताया है। समिति की बैठक लोनिवि के विश्राम गृह पांवटा में हुई। इसकी अध्यक्षता आरएम रमौल ने की। इस अवसर पर प्रस्तावित फोरलेन पर चर्चा हुई, जिसमें वक्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि ऐसा होता है तो आधा पांवटा शहर इसकी चपेट में आ जाएगा। इससे कई दुकानदारों का व्यापार चौपट हो जाएगा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस धार्मिक पर्यटन स्थल को भी धक्का पहुंचेगा। बैठक में बुद्धिजीवियों ने फोरलेन बनाने की बजाय एक बाईपास बनाने की वकालत की। इस अवसर पर शहर के समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं की एक सार्वजनिक बैठक बुलाने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर शांति सिंह ठाकुर, बीपी भारद्वाज, केसी नागपाल, एमएस कैत, एनडी सरीन, एमएम मालवीय, एमएल अग्रवाल, समीर शर्मा, आरसी गुप्ता और बीपी भारद्वाज मौजूद रहे।