{"_id":"5bae6365867a557ed33fd233","slug":"181538155365-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर ने जीती प्रथम सिरमौर प्रीमियर वॉलीबाल ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर ने जीती प्रथम सिरमौर प्रीमियर वॉलीबाल ट्राफी
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर के लिए जरूरी
****************
यमुनानगर ने जीती प्रीमियर वॉलीबाल ट्राफी
मुख्यातिथि केके चंदोला ने नवाजे विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। वी केयर स्पोर्ट्स सोशल एवं कल्चरल सोसायटी सिरमौर की ओर से नाहन में आयोजित दो दिवसीय प्रथम सिरमौर प्रीमियर वॉलीबाल प्रतियोगिता-2018 पर यमुनानगर की टीम ने कब्जा जमाया। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मैच में पड़ोसी राज्य यमुनानगर की टीम ने स्पोर्ट्स विंग कफोटा की टीम को 2-0 के सीधे सेटों में मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं एवीएन स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने विजेता और उपविजेता टीम को नकद राशि, ट्रॉफी और मेडल देकर पुरस्कृत किया। इससे पहले प्रतियोगिता में भाग ले रही 30 टीमों में से क्वार्टर फाइनल में आठ टीमों ने जगह बनाई थी। इनमें से चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। पहला सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स विंग कफोटा और पीजी कॉलेज सोलन के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स विंग कफोटा ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच यमुनानगर और त्रिलोकपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें यमुनानगर ने जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश पाया। फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स विंग कफोटा और यमुनानगर की टीम के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिली। अंत में यमुनानगर की टीम ने दो सीधे सेटों में विपक्षी टीम को पटकनी देकर ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यातिथि प्रधानाचार्य केके चंदोला ने विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और नकद सात हजार रुपये तथा उप-विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। इसके अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो अन्य टीमों को भी मोमेंटो दिए गए। इस अवसर पर वशिष्ठ अतिथि डॉ. पीटर डिसूजा, सोसायटी के अध्यक्ष संजीव सोलंकी, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश कुमार, अभिलाष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद इकराम, महासचिव विक्रांत ठाकुर, कोषाध्यक्ष पंकज भटनागर, डीआर स्वामी, बाबू राम कपूर, योगेश कमल, आकाश, संदीप दुआ, असलम, प्रवेश आनंद, शहनवाज खान सहित अन्य मौजूद रहे।