फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जिला स्तरीय अंडर-19 में सतविंद्र कौर सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित

जिला स्तरीय अंडर-19 में सतविंद्र कौर सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित

Tue, 18 Sep 2018 09:32 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय अंडर-19 में सतविंद्र कौर सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित
सतविंद्र कौर सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। छात्राओं को अंडर -19 खेलकूद प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा ने एथलेटिक्स की ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया। स्कूल की सतविंद्र कौर को प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। स्कूल टीम ने एथलेटिक्स में 10 गोल्ड, 5 रजत तथा तीन कांस्य पदकों समेत कुल 18 पदकों को स्कूल की झोली में डाला। स्कूल के निदेशक बीएस सैनी, प्रधानाचार्या देविंद्र कौर साहनी ने कोच गुरनाम सिंह, दीदार सिंह और विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रधानाचार्या ने कहा कि जिला स्तरीय छात्रा वर्ग खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स और बास्केटबाल में स्कूल टीम ने ट्रॉफी जीती। रिले दौड़ में विद्यालय की टीम अव्वल रही। स्कूल की खिलाड़ी सतविंद्र कौर ने 100मी और 200मी दौड़ में प्रथम व ट्रिपल जंप में दूसरा स्थान हासिल किया। नवनीश कौर ने ट्रिपल जंप में प्रथम, 100मी और 200मी दौड़ में दूसरा स्थान पाया। रसलीन कौर ने डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में दूसरा स्थान पाया। वहीं, गगनीत कौर ने 800मी दौड़ और 400मी दौड़ में तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed