फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शंभूवाला और बर्मापापड़ी में खुलेगी पीएचसी

शंभूवाला और बर्मापापड़ी में खुलेगी पीएचसी

Tue, 18 Sep 2018 09:32 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
शंभूवाला और बर्मापापड़ी में खुलेगी पीएचसी
शंभूवाला और बर्मापापड़ी में खुलेगी पीएचसी
विज्ञापन

विस अध्यक्ष डॉ. बिंदल के आग्रह पर स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा
सुरला और कोलर में रखी पीएचसी की आधारशिला
118 पात्र महिलाओं को गैस कनेक्शन किए वितरित
अमर उजाला ब्यूरो
कोलर/सुरला (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शंभूवाला और बर्मापापड़ी में जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। सिरमौर प्रवास पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने इसकी घोषणा की है। मंगलवार को विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कोलर और सुरला में बनने वाले पीएचसी भवन का शिलान्यास किया। दोनों अस्पतालों के भवन के लिए 90-90 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस अवसर पर हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत कोलर में 114 और सुरला में 104 पात्र महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दोनों पीएचसी का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने पीएचसी में चिकित्सक की तैनाती करने का भी आश्वासन दिया। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर एवं गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। इस दिशा में सरकार बेहतर कार्य करने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद उन्हें जो विरासत में मिला है, उसे सरकार ने चुनौती के रूप में लिया है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जाते-जाते घोषणाएं की हैं लेकिन, भाजपा की सरकार आते-आते न केवल घोषणाएं कर रही है बल्कि योजनाओं को अंतिम रूप भी दे रही है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कोलर और सुरला के पीएचसी भवन के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री विपिन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नाहन के विभिन्न्न स्वास्थ्य केंद्रों में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया। उन्होंने बर्मा पापड़ी और शंभूवाला के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया। इन पीएचसी के खुलने से इलाके की 20 हजार से अधिक की आबादी लाभान्वित होंगी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता और मंडलाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा ने भी अपने विचार रखे, जबकि स्थानीय पंचायत प्रधान अमर सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद संगल, जिप सदस्य मनीष चौहान, कुलदीप ठाकुर सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed