{"_id":"5b9a9de1867a557ed10189b2","slug":"181536859617-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच मंत्री आज सिरमौर में, धारटी में शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएच मंत्री आज सिरमौर में, धारटी में शिलान्यास
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
आईपीएच मंत्री आज सिरमौर में, धारटी में करेंगे शिलान्यास
18 करोड़ से बनेगी देवका-पुड़ला पेयजल योजना
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर शुक्रवार को सिरमौर में होंगे। धारटीधार क्षेत्र के लिए स्वीकृत 18 करोड़ रुपये की देवका पुडला एवं नाहन खंड के विभिन्न गांवों के लिए उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास कार्यक्रम होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर संयुक्त रूप से इसकी आधारशिला रखेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर जनसभा का भी आयोजन किया गया है। इस योजना के बनने से देवका-पुडला, बनेठी, चाकली, सुरला, नावणी, सेन की सैर, नेहली धीडा, पंजाहल, थाना कसोगा, धगेड़ा और रामाधौण सहित बारह पंचायतों की करीब दो सौ बस्तियों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जारी बयान में कहा कि धारटी क्षेत्र के लिए स्वीकृत 18 करोड़ की पेयजल योजना जयराम ठाकुर सरकार की देन है। बिंदल ने कहा कि पत्र संख्या (एसईपी. एईसीवाई. आईपीएच-एनओ-आईपीएच-बी (सी) 10-01/2015 दिनांक 3.8.2018 के अनुसार दिनांक 3.8.2018 को धारटीपेयजल योजना की स्वीकृति जयराम ठाकुर सरकार ने प्रदान की है। यह योजना ब्रिक्स के माध्यम से स्वीकृत हुई है और ब्रिक्स के माध्यम से स्वीकृत होने वाली यह पहली योजना है। डॉ. बिंदल ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2013 में अपनी विधायक प्राथमिकता में धारटी की योजना को डाला था और उसे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा था। यह योजना छह करोड़ रुपये की थी।