फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बेचड़ का बाग में सुनी जाएगी 15 पंचायतों की समस्याएं

बेचड़ का बाग में सुनी जाएगी 15 पंचायतों की समस्याएं

Fri, 22 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बेचड़ का बाग में सुनी जाएगी 15 पंचायतों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। पहली जुलाई को रेणुका विधानसभा के बेचड़ का बाग में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए बाकायदा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। उपायुक्त ललित जैन ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या के लिए लोग एसडीएम कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 01702-226568 पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम के प्रचार के लिए शुरू किए गए प्रचार वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार हर माह के पहले रविवार को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस बार महीपुर पंचायत के गांव बेचड़ का बाग में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बेचड़ का बाग 15 ग्राम पंचायतों का केंद्र बिंदू है। कार्यक्रम में 15 पंचायतों के लोग अपनी समस्याएं कृषि एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय के समक्ष रख सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के सभी विभागों के अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का मौके पर निदान करेंगे। जन मंच कार्यक्रम के दौरान लोगों को हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आय प्रमाण पत्र, राजस्व रिकार्ड, अक्स की प्रति तथा किसान-बागवानी कार्ड जारी करने के अतिरिक्त विधवा, वृद्धावस्था पेंशन, कानूनी सहायता, स्वतंत्रता सेनानी, सैनिक पेंशन, महिला-युवक मंडल पंजीकरण आदि कार्य मौके पर किए जाएंगे। उपायुक्त ने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि वह बेचड़ का बाग क्षेत्र में जनमंच कार्यक्रम का पंचायत सचिवों, पटवारियों, त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्था के पदाधिकारियों तथा गांव के नंबरदार के माध्यम से प्रचार-प्रचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीसी आदित्य नेगी, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, एसडीएम संगड़ाह राजेश धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed