{"_id":"5b02d9d44f1c1bdf408b6c7f","slug":"181526913492-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जून को ढांढस में शुरू होगा जन मंच कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जून को ढांढस में शुरू होगा जन मंच कार्यक्रम
Updated Mon, 21 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
शिलाई विकास खंड की ग्राम पंचायत बांदली के गांव ढांढस में 3 जून को प्रदेश सरकार का जन मंच कार्यक्रम शुरू होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बताया कि इस दौरान जिला के सभी सरकारी और गैर सरकारी अधिकारी, बोर्ड तथा निगमों के अधिकारी भी अपनी उपस्थित रहेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार ने जनता की समस्याओं का मौके पर ही निदान तथा समाधान करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की ओर से समस्याओं तथा मुद्दों पर एक प्रतिवेदन संबंधित क्षेत्र के पंचायत सचिव, तहसीलदार तथा खंड विकास अधिकारी के माध्यम से एसडीएम शिलाई को भेजना होगा जिन्हें एसडीएम शिलाई प्राप्त शिकायतों तथा प्रतिवेदनों को ई-समाधान पॉर्टल में दर्ज करेंगे। संबंधित विभाग द्वारा इन शिकायतों का समाधान कर ई-पॉर्टल पर समाधान दर्ज करने के साथ-साथ 3 जून को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल की उपस्थिति में शिकायत पत्रों का निपटारा किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि राजस्व विभाग, कल्याण विभाग, पंचायतीराज विभाग तथा अन्य विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह जनता को प्रदान की जाने वाली समस्त सुविधाएं तथा प्रमाण पत्र 3 जून को मौके पर ही उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि 3 जून को गांव ढांढस में डाक्यूमेंट राइटर भी उपस्थित रहेंगे तथा मौके पर ही जनता को जारी किए गए प्रमाण पत्रों तथा दस्तावेजों को सत्यापित करेंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त ललित जैन ने पंचायत बांदली के साथ-साथ अन्य ग्राम पंचायतों के लोगों से अपील की कि वह 3 जून को आयोजित होने वाले जन मंच कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस शिविर का लाभ उठाएं।