{"_id":"5addf4824f1c1b5f098b60b5","slug":"181524495490-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और ट्रक चालकों की आंखों की हो जांच : डॉ. बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और ट्रक चालकों की आंखों की हो जांच : डॉ. बिंदल
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
यातायात नियमों की हर व्यक्ति को जानकारी होना आवश्यक है, तभी दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। यह बात विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने चौगान मैदान में 29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कही। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश में 23 से 30 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित किया जा रहा है जिसमें विशेषकर वाहन चालकों और दोपहिया धारकों को यातायात नियमों के बारे जागरूक किया जा रहा है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि वाहन चालकों की लापरवाही के कारण ही अधिकतर दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें चालकों द्वारा गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, वाहन तेज चलाना, गलत ओवर टेक करना, वाहन में स्पीकर चलाना आदि कारण शामिल हैं।
उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि वाहन चालकों को यातायात नियमों पर जागरूक किया जाए। बस और ट्रक के वाहन चालकों की आंखों की जांच भी करवाई जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान स्कूलों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए। बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
इस दौरान विस अध्यक्ष ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ भी दिलाई। इससे पूर्व रोड़ सेफ्टी क्लब अध्यक्ष विशाल तोमर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। पदाधिकारी मनीष जैन ने भी अपने विचार रखे। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा ने इस मौके पर लोगों को सड़क सुरक्षा सप्ताह बारे विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, सहायक आयुक्त एसएस राठौर, सीएमओ डॉ. संजय शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधन एचआरटीसी रसीद शेख, एआरटीओ सोना चौहान, देवेंद्र अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-----