{"_id":"5a48d2094f1c1bfe7a8b45b7","slug":"181514721801-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहबजादों की कुर्बानी की शहादत को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहबजादों की कुर्बानी की शहादत को किया याद
Updated Sun, 31 Dec 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी के विजेता 12 बच्चों को भी किया पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। इक दूध का गड़वा हाजिर है, खुद छको ते छकाओ लाला नू की कविता ने गुरुद्वारा साहिब में उपस्थित संगत को भाव-विभोर कर दिया। समागम में पहुंचे पांवटा के कथावाचक भाई निशान सिंह ने चार साहबजादों की शहादत का वर्णन कर संगत को निहाल किया।
पांवटा से आए हाजरी रागी भाई चरणजीत सिंह व नाहन साहिब के हाजूरी रागी भाई गुरमीत सिंह ने सहयोगियों के साथ कीर्तन किया। साहिबजादा बाबा जारोवर सिंह औरबाबा फतेह सिंह सेवादल नाहन व पांवटा साहिब द्वारा आयोजित समागम में सेवादारों के अलावा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान नाहन में साहबजादों के शहीदी पर्व पर प्रश्नोत्तरी स्पर्धा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सिख समुदाय से जुड़े 85 बच्चों ने भाग लिया। सिख धर्म से संबंधित पूछे सवालों के जवाब बच्चों ने बखूबी दिए। आयोजकों की ओर से बच्चों से 10 सवाल पूछे गए जिनका बच्चों ने जवाब दिए।
विज्ञापन
स्पर्धा में 12 बच्चों को प्रथम चुना गया। इनमें लड़कियों में गुरशील कौर, नैना कौर, साक्षी कौर और असमीत कौर, लड़कों में प्रदीप सिंह, सुखविंद्र सिंह, राजन सिंह, परविंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, मनिंद्र सिंह, अमरजीत सिंह के अलावा समरजीत सिंह को मैडल व शिरोपा देकर सम्मानित किया गया।