{"_id":"5a3a6eb44f1c1b0d698c32b0","slug":"181513778868-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल बाद जिसकी सरकार उसी का विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल बाद जिसकी सरकार उसी का विधायक
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
गुजरात चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
पच्छाद में भाजपा की जीत के साथ ही यहां विकास को गति मिलने की आस जगी है। अब तक यहां 10 सालों से प्रदेश में सरकार किसी दल की तो विधायक किसी अन्य दल का चुन कर आ रहा था लेकिन इस बार यहां से भाजपा के सुरेश कश्यप विजयी हुए हैं वहीं प्रदेश में भी भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है जिससे अब यहां विकास होने की आस जगी है।
गौरतलब हो कि वर्ष 2007 के चुनावों में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी जबकि पच्छाद में कांग्रेस प्रत्याशी गंगू राम मुसाफिर ने जीत दर्ज की थी। इसी प्रकार वर्ष 2012 के चुनावों में प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो यहां से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप विजयी हुए।
ऐसे में यहां दस सालों से प्रदेश में किसी अन्य दल की तो यहां किसी अन्य दल के विधायक चुनकर आ रहे थे। अब तक यहां से चुने विधायक दस सालों से प्रदेश में अपनी सरकार न होने का हवाला दे रहे थे लेकिन अब स्थिति एकदम स्पष्ट है। भाजपा की ही सरकार और भाजपा के ही विधायक हैं। ऐसे में अब यहां 10 सालों बाद विकास को गति मिलने की आस जगी है।
विज्ञापन
पच्छाद क्षेत्र के लोग भी आस लगाए हैं कि अब यहां विकास होगा। क्षेत्र के लोगों को यह भी उम्मीद है कि गंगूराम जैसे कदावर नेता को लगातार दूसरी बार पटखनी देने वाले सुरेश कश्यप को सरकार में कोई पद मिलेगा जिससे पच्छाद में विकास की भी नई बयार बहेगी।