फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर दोषी को सात दिन कैद

शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर दोषी को सात दिन कैद

Mon, 10 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर दोषी को सात दिन कैद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल म्यूनिसिपल काउंसिल पेंशन एवं एंप्लाइज संघ नाहन ने नगर परिषद नाहन से छह महीने का एरियर देने की मांग की है। मांगों को लेकर संघ की नाहन इकाई की बैठक सोमवार को नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान रोशन लाल ने की। इस दौरान पेंशनरों और कर्मचारियों की मांगों तथा समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रधान रोशन लाल ने कहा कि नगर परिषद नाहन ने कर्मचारियों को चार प्रतिशत की अंतरित राहत की किस्त और एरियर अक्तूबर के वेतन में लगा दिया है। जबकि, पेंशनरों को अभी तक इससे वंचित रख गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक जुलाई 2017 से दिसंबर 2017 तक का छह महीने का एरियर और जनवरी 2018 की किस्त पेंशनरों को देने की बात कही है। ऐेसे में नगर परिषद को चाहिए कि वह उनका छह माह का एरियर और जनवरी 2018 की किस्त पेंशन की राशि के साथ जल्द प्रदान करे। रोशन लाल ने कहा कि कुल्लू दशहरा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की बात कही थी। यह भी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि छह माह का एरियर और नवंबर की किस्त अविलंब पेंशन में लगाकर दी जाए। बैठक में उपस्थित रोशन लाल, जयगोपाल, अमर नाथ, जसवंती देवी, रोशन अली, असरफ अली, निर्मला देवी आदि ने एरियर न देने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पेंशनरों को क्रमश: 5, 10 व 20 प्रतिशत अतिरिक्त राशि देने का फरमान जारी किया है, जो उन्हें नहीं मिला है। जबकि इस बाबत नगर परिषद को पहले भी कई बार कहा चुका है। बैठक में उपस्थित सभी पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया। इसे एक पत्र के माध्यम से उपायुक्त सिरमौर, नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद की अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को सौंपा। पेंशनरों ने मांग की कि उनकी मांगों को अविलंब पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed