फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रेणुका कांग्रेस ब्लाक कमेटी भंग, पदाधिकारी बेखबर

रेणुका कांग्रेस ब्लाक कमेटी भंग, पदाधिकारी बेखबर

Sat, 03 Nov 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
रेणुका कांग्रेस ब्लाक कमेटी भंग, पदाधिकारी बेखबर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नौहराधार (सिरमौर)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से रेणुकाजी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग किए जाने के बाद विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ऐसे में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनने का सपना संजोए बैठे रेणुका इलाके के कुछ कांग्रेस नेताओं की धुकधुकी बढ़ गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नालागढ़ और रेणुकाजी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का कारण यहां छह साल से चुनाव अथवा फेरबदल न होना बताया है। सूत्रों की मानें तो पार्टी की गुटबाजी भी इस कार्रवाई के पीछे की एक अहम वजह हो सकती है। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में सुखविंद्र खेमे का अस्तित्व न के बराबर है। इसका अंदाजा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ब्लॉक कमेटी को भंग किए जाने के बावजूद अध्यक्ष पद के इच्छुक दावेदारों की ओर से खुलकर उनके समर्थन में बयान तक जारी न किए जाने से भी लगाया जा सकता है। ब्लॉक अध्यक्ष पद के अलावा कुछ पदों पर तो दस साल से भी ज्यादा समय से चुनाव नहीं हुआ है। क्षेत्र में एक ओर जहां नए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गुपचुप मंत्रणाएं चल रही हैं, वहीं स्थानीय कांग्रेस विधायक भी वर्तमान ब्लॉक कमेटी के साथ बताए जाते हैं। कांग्रेस ब्लॉक महासचिव मित्र सिंह तोमर के अनुसार नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और स्थानीय कांग्रेस विधायक विनय कुमार की मौजूदगी में चार नवंबर को कुब्जा पवेलियन में होने वाली कांग्रेस की आम सभा की बैठक में इकाई भंग होने संबंधी मुद्दा भी उछल सकता है। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठनात्मक पहलुओं और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। कांग्रेस मंडल इकाई के महासचिव मित्र सिंह तोमर ने कहा कि उन्हें अब तक ब्लॉक इकाई भंग होने का अधिकारिक सूचना पत्र नहीं मिला है। इसके बारे में प्रदेश अध्यक्ष को फैक्स भेजकर सही सूचना उपलब्ध करवाई जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed