फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   0ामली स्कूल के सात खर।।लाड़ी खेलेंगे जिला स्पर्धा

0ामली स्कूल के सात खर।।लाड़ी खेलेंगे जिला स्पर्धा

Thu, 23 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
0ामली स्कूल के सात खर।।लाड़ी खेलेंगे जिला स्पर्धा
खेलों में शानदार प्रदर्शन पर स्कूल में जोरदार स्वागत
विज्ञापन

जामली स्कूल के सात खिलाड़ी खेलेंगे जिला स्तर पर
खो-खो और 600 मीटर दौड़ में हासिल की ट्रॉफी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला चासी में हुई शिक्षा खंड सुरला की अंडर-14 वर्ग की छात्र-छात्राओं की खेलकूद स्पर्धा में जामली स्कूल का प्रदर्शन शानदार रहा। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कूल के सात खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वीरवार को विजेता टीम के स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रशासन ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्कूल के मुख्य अध्यापक राम रतन रमौल ने बताया कि शिक्षा खंड सुरला की अंडर-14 वर्ग की खेल स्पर्धा में स्कूल की टीम ने छात्रों की खो-खो स्पर्धा में ट्रॉफी हासिल की। जबकि, छात्राओं की खो-खो स्पर्धा में स्कूल की टीम रनरअप रही। इसके अलावा स्कूल की धावक सिम्मी ठाकुर ने 600 वर्ग मीटर की दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कूल के अंकुर चौहान, रिशब, विनय, सिद्धार्थ, पारूल चौहान, सिम्मी ठाकुर और सानिया का चयन जिला स्तरीय खेल स्पर्धा के लिए हुआ है। मुख्य अध्यापक ने इस सफलता के लिए विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही स्कूल के शारीरिक शिक्षक आकाश कुमार गौड़ की भी पीठ थपथपाई। इस मौके पर टीजीटी रविंद्र ठाकुर, यशपाल ठाकुर, विक्रांत तोमर, आशा, लता शर्मा, गमनबाला गुरंग, रणजीता ठाकुर, प्रतिभा नागपाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed