फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   संगड़ाह इलाके के कई गांवों में जल संकट

संगड़ाह इलाके के कई गांवों में जल संकट

Tue, 31 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
संगड़ाह इलाके के कई गांवों में जल संकट
संगड़ाह में पेयजल किल्लत। पानी भरते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
संगड़ाह (सरमौर)। उपमंडल संगड़ाह और साथ लगते कई गांवों में पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। यहां ग्रामीणों को करीब सात दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। इसके चलते लोग पीने के पानी के लिए भी एक किलोमीटर का सफर कर रहे हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण क्षेत्र के नदी नाले अपने उफान पर हैं। जलस्रोतों से भी भारी मात्रा में पानी निकल रहा है लेकिन बारिश के कारण जबलोग से संगड़ाह के लिए बिछाई गई प्रवाह पेयजल योजना कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे संगड़ाह के मुख्य बाजार, जोगाधार, सोमलो, ब्लॉक कालेानी, संगड़ाह गांव, डाहर, कड़ोली, राबलगड़, कफोटियो के अलावा अस्पताल, स्कूल आदि में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे लोग प्राकृृतिक जल स्रोतों का सहारा ले रहे हैं। यही नहीं, गांव के लिए बनाई गई एक अन्य उठाऊ पेयजल योजना भी भूस्खलन के कारण बंद पड़ी है। हालांकि, विभाग के कर्मचारी और मजदूर पेयजल योजनाओं को चालू करने के लिए भारी मशक्कत कर रहे हैं लेकिन सात दिन से पानी न मिलने के कारण लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है। मुख्य परियोजना बंद होने पर डाहर और कड़ोली गांव के दर्जनों परिवार जड़ाए नामक स्थान से निकली प्रवाह पेयजल योजना से प्यास बुझाते थे लेकिन यह सोर्स भी खड्ड में फेंके गए मलबे में पूरी तरह से दब गया है। इससे लोगों को अब करीब एक किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। उधर, विभाग के कनिष्ठ अभियंता संतोष कुमार ने कहा कि बारिश बंद होने के तुरंत बाद लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है। पेयजल लाइन कई जगहों से क्षतिग्रस्त है, जिसे शीघ्र चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed