फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   63 करोड़ के उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे जयराम

63 करोड़ के उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे जयराम

Wed, 11 Apr 2018 10:06 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
63 करोड़ के उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे जयराम
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सिरमौर आ रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 63 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान सीएम उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं, नाहन की ऐतिहासिक फाउंडरी और फॉसिल पार्क का निरीक्षण भी करेंगे। नगर परिषद की 150वीं वर्षगांठ का आयोजन चौगान मैदान में हो रहा है। बुधवार को विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने चौगान पहुंचकर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि जिला में 11 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री सुबह नौ बजे कालाअंब पहुंचेंगे। यहां पर उनका स्थानीय लोगों की ओर से जोरदार स्वागत किया जाएगा। यहां पर वह 3.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वालेे अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह सकेती में त्रिलोकपुर-कालाअंब-सकेती-बिक्रमबाग-खजूरना सड़क का भूमिपूजन करेंगे। उनका नाहन में प्रेस क्लब के भवन, अग्निशमन भवन के उद्घाटन का भी कार्यक्रम है। जबकि साढ़े छह करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले नगर परिषद कार्यालय के भवन और 4 करोड़ 17 लाख की लागत से निर्मित होने वाले शहरी आजीविका केंद्र के भवन का भी शिलान्यास करेंगे। 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री शंभूवाला- बनकला सड़क पर बनकला में बना पुल जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed