{"_id":"5aca26814f1c1bf1618b6326","slug":"171523197569-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में देवदार के 54 नग बरामद, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में देवदार के 54 नग बरामद, केस दर्ज
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। पुलिस थाना राजगढ़ में बेशकीमती देवदार के नग की चोरी का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार फोरेस्ट कार्पोरेशन के सहायक मैनेजर लक्ष्मी ठाकुर ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 6 अप्रैल की रात को सरकारी लकड़ी की चोरी के मामले में सूचना मिली थी। इसके बाद जब वह सठार पहुंचे चो एक ट्रक में वन विभाग के एक लॉट नंबर के 54 नग बरामद किए गए। देवदार की लकड़ी के बेशकीमती नग में वन विभाग का हैंबर लगा हुआ था। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 व फोरेस्ट अधिनियम की धारा 41 व 42 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने की है।
------------
विज्ञापन
------------