{"_id":"5aba5b094f1c1b2b4e8b48ca","slug":"171522162441-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में करोड़ पति हुआ मां का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन में करोड़ पति हुआ मां का दरबार
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक नगरी कालाअंब के त्रिलोकपुर स्थित महामाया माता बालासुंदरी मंदिर में इस बार भारी धन वर्षा हुई। 10 दिन के भीतर ही माता का दरबार करोड़पति हो गया। त्रिलोकपुर में चल रहे नवरात्र मेले के 10वें दिन तक श्रद्घालुओं ने माता के चरणों में एक करोड़ 9 लाख 72 हजार 788 रुपये की नकदी अर्पित की।
इसके अलावा श्रद्घालुओं ने 143 ग्राम 900 मिलीग्राम सोना और 15 किलो 790 ग्राम चांदी भी माता के दरबार में चढ़ाई। अब तक त्रिलोकपुर में पौने पांच लाख श्रद्घालु माता के दरबार में हाजिरी भर चुके हैं। जबकि 11वें दिन भी मंदिर में श्रद्घालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दसवें दिन मंदिर में 40 हजार श्रद्घालुओं ने माथा टेका।
बता दें कि महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में हिमाचल के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व उत्तराखंड से कई श्रद्घालु मंदिर में शीश नवाने पहुंचते हैं। 15 दिन तक चलने वाले इस नवरात्र मेले में श्रद्घालु अपनी मनोकामना के अनुसार नकदी के साथ-साथ सोना व चांदी भी अर्पित कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, उपायुक्त सिरमौर एवं त्रिलोकपुर मंदिर न्यास के अध्यक्ष ललित जैन ने बताया कि महामाया माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के दसवें दिन तक लगभग 4 लाख 75 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर में नवरात्र के दसवें दिन तक श्रद्धालुओं द्वारा 1.09 करोड़ से ज्यादा नकदी अर्पित की गई।
---------------
11वें दिन चढ़ा 11.49 लाख का चढ़ावा
कालाअंब (सिरमौर)। त्रिलोकपुर स्थित माता बालासुंदरी मंदिर में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के 11वें दिन करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मंगलवार को मंदिर में 11.49 लाख नकद, 2.400 ग्राम सोना और 1.190 किलोग्राम चांदी भी चढ़ाई गई।