{"_id":"5a65f4a74f1c1b68268b5b65","slug":"171516631207-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंभूवाला-मातर सड़क को पांच करोड़ से किया जाएगा पक्का: डा. बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंभूवाला-मातर सड़क को पांच करोड़ से किया जाएगा पक्का: डा. बिंदल
Updated Mon, 22 Jan 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शंभूवाला-मातर सड़क पांच करोड़ से होगी पक्का : डॉ. बिंदल
बनकला पंचायत में विधानसभा अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
नाहन निर्वाचन की शंभूवाला-मातर सड़क के सुधार और पक्का करने पर साढ़े चार करोड़ की राशि व्यय की जाएगी ताकि इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके। यह बात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बनकला पंचायत घर में लोगों की समस्याओं के निदान के लिए आयोजित शिविर के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि नाहन निर्वाचन क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायत बनकला, मातर और सतीवाला की चार सड़कों के स्तरोन्नत करने पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 14 करोड़ रुपये की राशि सरकार ने स्वीकृत की है, जिनमें 6 करोड़ की राशि बोहलियो-संभालखा सड़क, एक करोड़ की राशि बोहलियों-जोगीबन सड़क, पांच करोड़ की राशि शंभूवाला-मातर सड़क और खजुरना-मालोवाला सड़क पर दो करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। नाहन के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दस सड़कों के सुधार और पक्का करने के लिए 32 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर आदि प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करके निर्माण कार्य आरंभ किया जाए। बनकला पंचायत के विभिन्न गांव में पेयजल की समस्या पर अध्यक्ष विधानसभा ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। जिस गांव में पेयजल की गंभीर समस्या है ऐसे क्षेत्रों में हैंडपंप स्थापित किए जाएं। शिविर के दौरान तीन पंचायतों बनकला, सतीवाला और मातर के लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, परिवहन व सामाजिक सुरक्षा आदि मामलों को भी विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा गया।
विज्ञापन
इससे पहले डॉ. राजीव बिंदल ने बोहलियों के मार्कंडेय ऋषि मंदिर में चल रहे महामृत्युंजय पाठ के हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाली और मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, ओम प्रकाश सैनी, राकेश गर्ग, पंचायत समिति सदस्य स्नेहलता गुरंग, जिप सदस्य मनीष चौहान, स्थानीय प्रधान तपेंद्र शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
------------