फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अवकाश घटाने पर भड़के मेडिकल कॉलेज के डाक्टर

अवकाश घटाने पर भड़के मेडिकल कॉलेज के डाक्टर

Tue, 09 Jan 2018 10:51 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
अवकाश घटाने पर भड़के मेडिकल कॉलेज के डाक्टर
Doctor
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। फेकल्टी एसोसिएशन डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन ने मेडिकल कॉलेज नाहन में तैनात कर्मियों का अवकाश कम करने पर गहरी नाराजगी जताई है। संघ ने खुले तौर पर इस फैसले को तुगलकी फरमान करार दिया है।

साथ ही मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. जयश्री शर्मा द्वारा लिए गए इस निर्णय की कड़ी निंदा की है।
मामले को लेकर संघ की एक बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता संघ प्रधान बीआर शर्मा ने की। बीआर शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में 21 दिसंबर से 30 दिनों अवकाश शुरू हो चुका है जिसे कर्मी बारी-बारी अपने स्वेच्छा से ले सकते हैं लेकिन दुखद बात यह है कि कॉलेज की प्रधानाचार्या ने 4 जनवरी को एक तुगलकी फरमान जारी कर इसे 10 दिनों तक सीमित कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने ऐसा करने पर एमसीआई इंस्पेक्शन का तर्क दिया है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि एमसीआई इंस्पेक्शन प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों का भी होना है। वैसे भी अमूमन एमसीआई इंस्पेक्शन अवकाश के दिनों नहीं करती। बैठक में सभी सदस्यों ने अवकाश में की गई कटौती को सिरे से नकार दिया। साथ ही मांग की कि उन्हें नियमानुसार 30 दिन का ही अवकाश प्रदान किया जाए। इस मौके पर संघ के महासचिव डॉ. राकेश जमवाल सहित अन्य डॉक्टर एवं कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed