{"_id":"5a2a99e64f1c1b87698c074a","slug":"171512741350-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नहीं होगी बर्दाश्त : दलीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नहीं होगी बर्दाश्त : दलीप
Updated Fri, 08 Dec 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नहीं होगी बर्दाश्त
राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ ने घटना को बताया निंदनीय
संघ ने धार्मिक पुस्तकें जलाने वालों की मांगी जल्द गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ जिला सिरमौर ने पांवटा क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल में रखी किताबों को आग से जला देने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। संघ ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय व धार्मिक सौहार्द भंग करने की एक साजिश करार दिया है। इस गंभीर मसले को लेकर संघ की एक बैठक शुक्रवार को नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता संघ प्रधान योगराज गुप्ता ने की।
इस मौके पर सभी सदस्यों ने इस कार्य को अंजाम देने वाले लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी की भी मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए महासचिव दलीप सिंह वर्मा ने कहा कि जिला सिरमौर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल रहा है। भारत-पाक बंटवारे के दौरान जब पूरा देश सांप्रदायिक आग में जल रहा था उस दौरान जिला सिरमौर में खून की एक बूंद भी नहीं बही थी।
सिरमौर के तत्कालीन महाराजा ने जिला की सभी सीमाओं को सील कर दिया था। यहां रहने वाले सभी मुस्लिम भाईयों को पूरी सुरक्षा प्रदान की थी। तबसे आज तक इस जिला के दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के त्योहारों को भी खुशी-खुशी मनाते हैं। एक दूसरे के धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर शिरकत करते हैं। वर्मा ने कहा कि यह बात कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही है। वह इस सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं। पांवटा के धार्मिक स्थल में एक के बाद एक हुए हमले इसी बात को इंगित करते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित प्रधान योगराज गुप्ता, महासचिव दलीप सिंह वर्मा, सह सचिव देवी चंद शास्त्री, देवी सहाय शास्त्री, सुंदर लाल, वेद प्रकाश, गुरूदेव धीमान, मास्टर सोमचंद, मदन सिंह पंवार, ओमलता कालरा, नीना कौशिक, सुखा मोहिल, विजय शर्मा, अशोक शर्मा, प्रेम सागर, प्रेमलता कश्यप, राजकुमार शर्मा, निर्मल अग्रवाल, यशपाल कछावा, सतीश दुग्गल, रूपराम शर्मा, सुरेंद्र कुमार, अनिल कश्यप, तेज बहादुर, ईश्वर गुरंग, बीरबाला, संतोष गौड़ ने इस घटना की निंदा करते हुए जिला प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
-----------------
---पंकज तन्हा