{"_id":"68c16b6282b4c9419b013e92","slug":"17-schools-selected-for-sbse-in-sirmaur-in-first-list-nahan-news-c-177-1-ssml1028-159267-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अस्थायी सूची में सिरमौर के 17 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल किए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अस्थायी सूची में सिरमौर के 17 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल किए शामिल
विज्ञापन
विभाग ने फिलहाल प्रदेश के 229 स्कूलों की अस्थायी सूची की जारी
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के 200 सरकारी स्कूलों में शिक्षा सत्र 2026-27 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा (सीबीएसई) आधारित पाठ्यक्रम शुरू किया जाना है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में की थी। इसके लेकर विभाग ने 229 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई संबद्धता में स्थानांतरित किए जाने को लेकर अस्थायी सूची जारी की है। इनमें सिरमौर के 17 स्कूल भी शामिल हैं।
विभागीय अधिकारियों की बैठक के बाद इनमें से 200 स्कूलों का चयन अगले शिक्षा सत्र से सीबीएसई संबद्धता में स्थानांतरित करने के लिए किया जाएगा। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि अस्थायी सूची में जो सिरमौर से 17 स्कूल शामिल किए गए हैं। उनमें से कितने स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाने का निर्णय लिया जाता है।
बहरहाल, इस अस्थायी सूची में सिरमौर से जिन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को शामिल किया गया है। उनमें शिलाई शिक्षा खंड की बांदली ढांढस, राजगढ़ शिक्षा खंड की चांबीधार, संगड़ाह शिक्षा खंड की हरिपुरधार, कफोटा शिक्षा खंड की जामना व कफोटा, सुरला शिक्षा खंड की कालाअंब, संगड़ाह शिक्षा खंड की लुधियाना और माजरा शिक्षा खंड की माजरा पाठशाला को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सुरला शिक्षा खंड की मोगीनंद, सराहां शिक्षा खंड की सराहां, शिलाई शिक्षा खंड की शिलाई, पांवटा साहिब शिक्षा खंड की छात्र व कन्या पाठशाला, राजगढ़ शिक्षा खंड की राजगढ़, नाहन शिक्षा खंड की कन्या पाठशाला, नारग शिक्षा खंड की नारग और सतौन शिक्षा खंड की सतौन पाठशाला को इस अस्थायी सूची में शामिल किया गया है।
उच्च स्कूल शिक्षा उपनिदेशक डॉ. हिमेंद्र बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसरण में प्रदेश के 229 ऐसे सरकारी स्कूलों की अस्थायी सूची तैयार की है जिनमें से 200 उन सरकारी स्कूलों का चयन किया जाएगा जिनको सीबीएसई संबद्धता में स्थानांतरित किया जाएगा। बहरहाल सिरमौर के 17 स्कूल भी इस अस्थायी सूची में शामिल किए गए हैं।
-- -- संवाद