{"_id":"64b03931229dc3c254052d4b","slug":"165-roads-143-water-schemes-and-64-transformers-still-stalled-nahan-news-c-177-1-ssml1027-3660-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 165 सड़कें, पानी की 143 योजनाएं और 64 ट्रांसफार्मर अब भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 165 सड़कें, पानी की 143 योजनाएं और 64 ट्रांसफार्मर अब भी ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। पांच दिन लगातार बारिश के बाद वीरवार को मौसम तो मेहरबान रहा, लेकिन लोगों की दुश्वारियां खत्म होने के नाम नहीं ले रहीं। जिले में बिजली और पानी का संकट बरकरार है। इससे हजारों की आबादी प्रभावित हो रही है।
कहीं लोग पानी के लिए तरस रहे तो कहीं बिजली के बिना हैं। यही नहीं बीएसएनएल की इंटरनेट और कॉलिंग सेवाएं तीसरे दिन भी बाधित रहीं। ऐसे में लोगों का एक दूसरे से संपर्क करना मुश्किल हो गया है। अबतक जिले में 90 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
वीरवार को जिलेभर में 165 सड़कें बंद रहीं। लिहाजा, हजारों की आबादी का संपर्क शेष हिमाचल से कटा हुआ है। नाहन में 26, पांवटा साहिब में 19, शिलाई में 42, सराहां में 36, राजगढ़ में 15 और सराहां में 27 सड़कें बंद रहीं। इसके अलावा पांवटा साहिब-शिलाई एनएच 707 पांच से दिन बंद है। इससे पूरा सतौन, शिलाई, रोनहाट और शिमला जिले के करीब 300 से अधिक गांव पूरी तरह कटे हुए हैं।
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग की 143 पेयजल योजनाएं वीरवार को बंद रहीं। इससे जिलेभर में 55,000 की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। इनमें नौहराधार मंडल में 58, राजगढ़ में 28, शिलार्ई में 37, पांवटा साहिब में 9 और नाहन में 11 योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। हालांकि, कई जगह विभाग ने योजनाओं को इंटर कनेक्ट करना शुरू कर दिया है।
वहीं, बिजली बोर्ड के 65 ट्रांसफार्मर जिले में बंद पड़े हैं। इससे शिलाई और संगड़ाह उपमंडल के 70 के करीब गांवों में पिछले कई दिन से ब्लैक आउट है। अब भी नाहन में 20, पांवटा में 31 और राजगढ़ में 14 डीटीआर बंद हैं। कई जगह ट्रांसफार्मर बहने से बोर्ड को भी बिजली सुचारू करने में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा एचआरटीसी के 40 रूट प्रभावित हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पांच दिन बाद भी 8 बसें फंसी हैं। 7 बसों को निकाल लिया है।
कई इलाकों में हुई जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति
नाहन। पिछले कई दिन से जिले में जरूरी वस्तुओं का संकट पैदा हो गया था। वीरवार को जिला मुख्यालय नाहन सहित अन्य हिस्सों में सब्जियां, दूध, अंडा व ब्रेड जैसी रोजमर्रा की उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति शुरू हो गई। हालांकि, कई किसान सड़कें बंद होने से बाजार तक फसलें नहीं पहुंचा पा रहे हैं। कुछेक इलाकों से इनकी आपूर्ति शुरू हो गई है।
वार्ड तीन और नौ में मकान ढहने का खतरा
ददाहू/शिलाई। लगातार बारिश के चलते ददाहू पंचायत के वार्ड नंबर तीन व नौ पर खतरा मंडरा गया है। इन वार्डों में भूस्खलन व जमीन खिसकने के कारण करीब दर्जनभर मकानों को खतरा पैदा हो गया है। वार्ड नंबर तीन स्थित दूरभाष केंद्र के समीप कई घरों की छतों में दीवारें में दरारें आ गई हैं।
वार्ड नंबर नौ स्थित बायरी गांव में भूमि कटाव के चलते आधा दर्जन मकानों के ढह जाने की स्थिति बन गई है। इन घरों में रहने वाले सुरेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, हिमा देवी, राम सिंह व मोहन सिंह आदि प्रभावित परिवारों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार की सुबह तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर से मिला। तहसीलदार ने संबंधित पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का जायजा लेने के आदेश दिए हैं। उधर, शिलाई उपमंडल की लानी बोरार पंचायत के धार गांव में हुए भूस्खलन से स्थानीय निवासी नारायण सिंह के मकान को नुकसान पहुंचा है। मकान के आगे और पीछे की सुरक्षा दीवारें गिर गईं हैं। मकान को खतरा बना है।
ट्रांसफार्मर बहे
सैनधार क्षेत्र की करीब आधा दर्जन से अधिक पंचायतों का संपर्क ददाहू से कटा रहा। भारी वर्षा के चलते विद्युत उपमंडल ददाहू के अंतर्गत आठ ट्रांसफार्मर व 33 केवी के दो टावर बह जाने से विद्युत बोर्ड को करीब दो करोड़ रुपये की क्षति हुई है।
ट्रक ऑपरेटरों ने जताई नाराजगी
सतौन। पांवटा-शिलाई एनएच 707 बीते पांच दिन से बंद है। सड़क खोलने के लिए एनएच विभाग ने जगह-जगह मशीनें कार्य पर लगा दी हैं। बड़वास से कफोटा तक सड़क खोल दी गई है, लेकिन कच्ची ढांग में अभी तक मशीनें नही लगाई गई हैं। इससे सतौन के ट्रक ऑपरेटर नाराज हैं। ट्रक ऑपरेटर सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि यहां अबतक मशीनें नहीं लगी हैं। इससे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
45 पेयजल योजनाएं बहाल
संगड़ाह। मूसलाधार बारिश से जलशक्ति उपमंडल संगड़ाह की 61 प्रवाह व पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। वीरवार इनमें से करीब 45 पेयजल लाइनों को सुचारू कर दिया गया है। कनिष्ठ अभियंता संतोष शर्मा ने बताया कि वोल्टेज की कमी के चलते मशीनें चलाने में बाधा पैदा हो रही है।
कोटड़ी व्यास पंचायत में बिजली नहीं
पांवटा साहिब। उपमंडल की कोटड़ी व्यास पंचायत में बिजली लाइन टूटने से 750 परिवार की बिजली आपूर्ति बाधित है। 5 दिन पहले लाइन टूट गई थी। इससे 3,000 से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि चांदपुर, कोटडी, कोलुवाला, व्यास व ब्यास भुड़ में बिजली गुल है।अधिशाषी अभियंता अंशुल ठाकुर ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन मरम्मत कार्य प्रगति पर है। वीरवार रात तक आपूर्ति सुचारू करने प्रयास किया जा रहा।