फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गुरूद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब में डाला लंगर हाल का लैंटर

गुरूद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब में डाला लंगर हाल का लैंटर

Sun, 31 Mar 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
गुरूद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब में डाला लंगर हाल का लैंटर
गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब में डाला लंगर हाल का लेंटर
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों ने किया श्रमदान, कार सेवा में भी लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन(सिरमौर)। नाहन में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब की नई बहुमंजिला इमारत में रविवार को लंगर हॉल का लेंटर डाला गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने श्रमदान किया। इस दौरान लोगों ने कार सेवा में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसमें स्थानीय सहित बाहर राज्या से आई संगत भी शामिल रही।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमृत सिंह शाह ने बताया कि उक्त सेवा समूह साध संगत समेत अकाल सेवा बडू साहिब, मोहल्ला गोबिंदगढ़ की संगत के सहयोग से करवाई जा रही है। गुरुद्वारा साहिब की बनने वाली बहुमंजिला इमारत में बस पार्किंग, एकेडमिक ब्लॉक, लंगर हॉल समेत बाहरी राज्यों से आने वाली संगतों के ठहरने के लिए बनाए जाने वाले भवनों का निर्माण कार्य जोरों पर है। शाह ने बताया कि रविवार को उक्त इमारत की चौथी मंजिल पर बनने वाले लंगर हॉल का लेंटर डाला गया। इसमें स्थानीय सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसमें बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालु भी शामिल हुए। इस दौरान लंगर की सेवा भी लगातार जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed