{"_id":"5c926b5fbdec2213fa1fa937","slug":"161553099615-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिपार के तीन युवाओं ने बढ़ाया इलाके का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिपार के तीन युवाओं ने बढ़ाया इलाके का मान
विज्ञापन

हिमाचल प्रशासनिक सेवा उत्तीर्ण कर पाई सफलता
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र के तीन युवाओं का हिमाचल प्रशासनिक सेवा में चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से घोषित परिणामों में मुनाणा कमरऊ गांव के निशांत तोमर, कांडो-चयोग के कुंदन सिंह और कांटी-मशवा के प्रवीण चौहान ने एचएएस की एलाइड सर्विस उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ये तीनों युवा इलाके के सैकड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। इनके चयन से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मुनाणा कमरऊ के निशांत तोमर का चयन तहसीलदार पद पर हुआ है। निशांत तोमर ने वर्ष 2013 में पंजाब से इलेक्ट्रिक में इंजीनियरिंग की। वर्तमान में वह चैन्नई की आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्हें तहसीलदार पद मिला है। कांडो-च्योग के कुंदन सिंह बतौर ईटीओ अपनी सेवाएं देंगे। कुंदन सिंह ने जमा दो की शिक्षा जवाहर नवोदय स्कूल से करने के बाद बीटेक और एनआईटी सुंदरनगर से की। कांटी-मशवा के प्रणव चौहान को एचपीएस रैंक मिला है। प्रणव चौहान बीटेक के बाद एचएएस की तैयारी कर यह सफलता हासिल की है। तीनों युवाओं के घरों में बधाई देने वालों का तांता लगा है।