{"_id":"5c700354bdec22578f2aa0e6","slug":"161550844756-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पंचायतों के आधा दर्जन गांवों में बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पंचायतों के आधा दर्जन गांवों में बत्ती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई की तीन पंचायतों के आधा दर्जन गांव एक हफ्ते से बिजली से वंचित हैं। ऐसे में ग्रामीणों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अंधेरे में रातें कट रही हैं। बिजली के उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। मोबाइल सेवा भी ठप पड़ी है। ग्रामीण अपने परिचितों से बात तक नहीं कर पा रहे हैं। आपातकाल के समय लोगों की समस्या और भी बढ़ जाती है। स्कूली बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। मोमबत्ती के सहारे खाना-पीना और अन्य कामकाज निपटाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शिल्ला, अश्याड़ी और टटियाना पंचायत के करीब डेढ़ सौ परिवार के सैकड़ों लोग एक हफ्ते से बिजली बाधित होने के कारण परेशानी झेल रहे हैं। एक ओर मौसम की बेरुखी, ऊपर से बोर्ड की लेटलतीफी ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। एक हफ्ते पहले चड्यू गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इससे चड्यू, मलाण, स्यारी, नालेंडी, रणी बाग, नाड और बामोग के ग्रामीणों की विद्युत आपूर्ति बंद पड़ी हुई है। हालांकि, बोर्ड ने अस्थायी तौर पर कुछ एक जगह की सप्लाई चालू की गई है। लेकिन, कुछ की अभी भी विद्युत सप्लाई बंद है। ग्रामीण अनिल शर्मा, आत्माराम शर्मा, गुमान सिंह, तुलसीराम, जगदीश तोमर, गीता राम, कल्याण सिंह, शुपा राम आदि ने बताया कि आज कल मौसम की बेरुखी तो है ही है, ऊपर से बिजली बोर्ड की बेरुखी के कारण ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित है। संचार सुविधा भी बंद है। स्कूली छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अन्य घरेलू विद्युत उपकरण ठप पड़े हुए हैं। बोर्ड को एक हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन ट्रांसफार्मर दुरुस्त नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग एक-एक दिन का आश्वासन देता आ रहा है। इससे एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है। उधर, सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते सप्लाई बंद थी। कुछ क्षेत्र में अस्थायी तौर पर सप्लाई दी गई है। शनिवार को ट्रांसफार्मर चालू कर दिया जाएगा।