फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तेरी पाजेबो छानको छोरे रा दिल धड़को नाटी पर झूमे

तेरी पाजेबो छानको छोरे रा दिल धड़को नाटी पर झूमे

Sun, 09 Dec 2018 10:11 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
तेरी पाजेबो छानको छोरे रा दिल धड़को नाटी पर झूमे
अमर उजाला - फोटो : amarujala
पांवटा साहिब ( सिरमौर)। कमरऊ पंचायत के मुनाना गांव में बूढ़ी दिवाली पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जेपी शर्मा, राजेश खदराइक, निर्मला जौनसारी और ओमप्रकाश समेत लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति से खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

लोक गायक जेपी शर्मा ने उधू तो गाड़ी सुतनो उभा कमरोली, सूट मुखे सिल्की सीलाई दे और नीलू नीलू मेरी प्यारी नीलू पहाड़ी गीतों पर युवाओं को नचाया। राजेश खदराई ने तिशो के बहाने आई जा रे बटु दी, भिना लागा रे, आर बुलना की पार बुलना व स्थानीय कलाकार कमलेश शर्मा ने तेरी पाजेबो छानको छोरे रा दिल धड़को, आज रे आजा तिशी रे बहाने आ तू, डाची रे माई नमेरे पुलुन दी गीत प्रस्तुत किया। ओम प्रकाश शर्मा ने मुंडे जुगे न रोये कानो, पाता पानो रा, जोभे नई आइंदा, नाटी ऐसी लागी सिरमौर री, बुरा नई मानना मेरी बातो रा, तेरे कानो रा झुमका, तेरा मेरा प्यार अड़िये, शवनो रे कुवेडो देखना, कोलीजुगों दा धुखा कोरणा व निर्मला जौनसारी ने तिशो रे भाने आये, आई जा रे गीत गाया।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुलाब सिंह चौधरी और डॉ. जय चंद शर्मा ने कहा कि पहाड़ी लोक संस्कृति को लुप्त होने से बचाने का प्रयास ऐसे ही जारी रहे। लोक संस्कृति व प्राचीन धरोहर को संजोए रखें। मुख्य अतिथि ने 25000 की राशि प्रदान की। 101 बैग सीमेंट सार्वजनिक भंडार मुनाना के लिए देने की घोषणा की। बूढ़ी दीवाली कार्यक्रम आयोजन सीमित ने मुख्य अतिथि गुलाब सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि जगपाल चौधरी, अनिल चौहान, तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा, डॉ. जयचंद शर्मा, प्रोफेसर विक्रम ठाकुर, पंचायत प्रधान सुदेश तोमर, बीडीसी सदस्य बबीता तोमर, ज्ञान प्रकाश, सुनील ठाकुर, ललित ठाकुर, अनिल धीमान व रणधीर चौहान को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व बीडीसी अध्यक्ष चत्तर सिह तोमर, कुंदन सिह नंबरदार, शेर सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान बहादुर सिंह तोमर, सुंदर सिंह, मंगीराम ठाकुर, बलबीर धीमान, दिनेश शर्मा, ज्ञान प्रकाश शर्मा, राहुल शर्मा, मनोज चौहान, चत्तर सिंह ठाकुर, कपिल तोमर, नैन सिह, दीपचंद तोमर, बलबीर शर्मा, कल्याण सिंह, रामलाल तोमर, अनीत शर्मा, सुनील ठाकुर, विक्रम तोमर, रतन ठाकुर, अनिल राणा, प्रेम तोमर, राजेश तोमर, रजिंद्र ठाकुर, रामभज तोमर, प्रवेश ठाकुर, महिंद्र ठाकुर व रजिंद्र तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed