{"_id":"5bf04882bdec22696720ec99","slug":"161542473858-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी में ईएमई जालंधर सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी में ईएमई जालंधर सेमीफाइनल में
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला में खेली जा रही द्वितीय श्री गुरु गोविंद सिंह जी हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता में ईएमई जालंधर की टीम ने सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में ईएमई जालंधर ने शाहबाद की टीम को कांटेदार मुकाबले में 1-0 से हराया। प्रतियोगिता में अपने लीग मैच जीत कर यमुनानगर, सिगनल व मां यमुना हॉकी क्लब पांवटा की टीमों ने भी अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
मां यमुना हॉकी क्लब पांवटा के चेयरमैन बलजीत नागरा, प्रधान गुरनाम सिंह व सचिव जाफर अली ने बताया कि शनिवार को प्रथम क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। ईएमई जालंधर की टीम ने शाहबाद मारकंडा को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। ईएमई टीम में भारतीय टीम में खेल चुके अवतार सिंह और जगजीत सिंह खेल रहे हैं। इससे पहले सोनीपत एनसीआर टीम को 3-1 से हराया था। पुुरुष वर्ग हॉकी के अन्य मैचों में यमुनानगर ने इलाहाबाद टीम को 1-0 से, सिगनल क्लब ने शाहबाज यंगस्टर टीम को 4-0 और मां यमुना हॉकी क्लब ने सहारनपुर की टीम को 8-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।