फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला 1

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला 1

Tue, 18 Sep 2018 09:32 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला 1
रेणुका मेले की रौनक बढ़ाएंगे स्थानीय और प्रदेश के कलाकार
विज्ञापन

18 से 23 नवंबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मेला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे शुभारंभ
मेले की तैयारियों को लेकर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला इस वर्ष 18 से 23 नवंबर के बीच मनाया जाएगा। मेले में लोगों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे, जबकि समापन राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। मेले के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को उपायुक्त सिरमौर और रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष ललित जैन की अध्यक्षता में रेणुका में बैठक हुई। बैठक में मेले के आयोजन से संबंधित रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर डीसी ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि यह मेला देश भर में अपनी अलग पहचान रखता है। मेले को मां-पुत्र के अध्यात्मिक मिलन के रूप में मनाया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान बिजली-पानी, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मेले में जाम की स्थिति से निपटने के लिए ददाहू स्थित गिरिनदी पर एक अस्थायी पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे पैदल चलने वाले लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय और प्रदेश के कलाकारों को भी विशेष रूप से महत्व दिया जाएगा। इस मौके पर रेणुका के विधायक विनय कुमार, पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, भाजपा नेता बलबीर सिंह, रेणुका भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर सहित सभी विभागों के अधिकारी तथा बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।

दीपराम बने रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ
रेणुका विकास बोर्ड में पिछले आठ माह से सीईओ पद को लेकर चली आ रही जद्दोजहद मंगलवार को खत्म हो गई। यहां आयोजित रेणुका विकास बोर्ड की बैठक में सदस्यों की आम सहमति से दीपराम शर्मा को सीईओ के पद पर नियुक्त किया गया। दीपराम शर्मा भाजपा शासन काल के दौरान पहले भी इस पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें बोर्ड के कार्यों का अच्छा खासा अनुभव भी है। वह भाजपा के शीर्ष नेताओं के करीबी भी हैं। रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील शर्मा ने सीईओ पद को लेकर दीप राम शर्मा का नाम प्रस्तावित किया, जिसका रेणुका भाजपा मंडल के अध्यक्ष प्रताप तोमर के साथ अन्य सदस्यों ने समर्थन किया। इस तरह इस पद पर दीपराम की ताजपोशी हुई जबकि प्रबंधक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद को लेकर बैठक में कोई चर्चा नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed