{"_id":"5b9e8fe6867a55013d11a507","slug":"161537118182-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा कॉलेज के गुरप्रीत सिंह को श्रेष्ठ वक्ता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा कॉलेज के गुरप्रीत सिंह को श्रेष्ठ वक्ता पुरस्कार
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह को श्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिंदी दिवस पर शिमला गेयटी थियेटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से 55 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। पांवटा कॉलेज के गुरप्रीत सिंह लाडी ने भाषण में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। हिमाचल प्रदेश भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन करवाया। पांवटा कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्या रितु पंत और समस्त स्टाफ सदस्यों ने गुरप्रीत सिंह को बधाई दी है। हिंदी दिवस पर पांवटा कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र ने प्रदेश भर में नाम रोशन किया है। वापस पांवटा कॉलेज पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया।