{"_id":"5b26733d4f1c1bc5628b58d4","slug":"161529246525-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के कार्यो का उद्घाटन कर झूठा श्रेय ले रहे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के कार्यो का उद्घाटन कर झूठा श्रेय ले रहे भाजपाई
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका के विधायक विनय कुमार ने भाजपा सरकार पर कांग्रेस की योजनाओं को अपना बताकर झूठा श्रेय लूटने का आरोप लगाया है। विनय कुमार ने कहा कि रेणुका क्षेत्र का विकास सिर्फ कांग्रेस की देन है। अपने पांच माह के शासन काल के दौरान भाजपा ने केवल पूर्व कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों व योजनाओं के उद्घाटन ही किए हैं। विनय कुमार रविवार को रेणुका विस क्षेत्र की छछैती पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि रेणुका विस क्षेत्र में जिन योजनाओं के उद्घाटन भाजपा के मंत्री कर रहे हैं। वह सभी योजनाएं पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में स्वीकृत करके बनाई गई थी लेकिन अब भाजपा के लोग उन योजनाओं का रिबन काट कर झूठा श्रेय लेने में जुटे हुए हैं।
उन्होंने प्रदेश सरकार के पांच माह के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। विनय कुमार ने कहा कि पांच माह में सरकार का पूरा ध्यान विकास कार्यों की बजाय कर्मचारियों के तबादले पर केंद्रित रहा। बैठक में आगामी लोस चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई जिसमें कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया गया ताकि लोस चुनावों में रेणुका क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी लीड दिलाई जा सके।
विज्ञापन
इससे पूर्व विधायक विनय कुमार ने मालगी पंचायत के गांव सालग सटी में ढाई लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया तथा छछैती पंचायत के सारा गांव में सामुदायिक प्रांगण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर मंडल प्रधान तपेंद्र चौहान, महासचिव मित्र सिंह तोमर, पंचायत प्रधान सीमा कपूर, अरुण ठाकुर, सतपाल ठाकुर, रामरतन चौहान, भारी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।