फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कामर्स में हिमाचल का %सिरमौर’ बना सिरमौर 16-40-55

कामर्स में हिमाचल का %सिरमौर’ बना सिरमौर 16-40-55

Tue, 24 Apr 2018 10:47 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
कामर्स में हिमाचल का %सिरमौर’ बना सिरमौर 16-40-55
संजय भारद्वाज
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में सिरमौर जिला हिमाचल प्रदेश का ‘सिरमौर’ बनकर उभरा है। कॉमर्स संकाय में जिला सिरमौर के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराते हुए टॉप टेन लिस्ट में पहले पांच स्थानों पर जगह बनाई है।
जबकि विज्ञान और आर्ट्स में भी जिले के विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई। खास यह है कि मेरिट में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या अधिक है। जनपद के कुल 11 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई। इनमें छह लड़कियां और पांच लड़के हैं। कॉमर्स में आठ, आर्ट्स में एक और विज्ञान संकाय में दो विद्यार्थियों ने टॉप टेन लिस्ट में अपने-अपने नाम दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

जमा दो की वार्षिक परीक्षा में सिरमौर जिले का शानदार प्रदर्शन रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां की सैज अरोड़ा ने 483 (96.6) प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे हिमाचल में पहला स्थान हासिल किया है। इससे सराहां ही नहीं बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले का प्रदर्शन कॉमर्स में सबसे बढ़िया रहा। कॅरिअर अकादमी स्कूल की प्राची ने दूसरा, सक्षम लोहिया ने तीसरा, वत्सल अग्रवाल ने चौथा और अनुशी बंसल ने पांचवां स्थान हासिल किया। इसी प्रकार एवीएन सीसे स्कूल नाहन के अखिल गुप्ता ने सातवां, यासमीन सैय्यद ने सातवां, दिव्या ने नौंवा और नीरज ने दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान संकाय में कॅरिअर अकादमी की अदिति ने सातवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, एवीएन के नीरज ने विज्ञान संकाय में दसवां रेंक प्राप्त किया है। आर्ट्स में जिले के अति दुर्गम माने जाने वाले शिलाई इलाके के बांदली ढाढस स्कूल की सिमरन ने सातवां स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों की इस कामयाबी से जिले में खुशी की लहर है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां के प्रधानाचार्य एचआर शर्मा, कॅरिअर अकादमी चेयरमैन एसएस राठी, एवीएन स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने मेरिट में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed