फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   प्रदेश में

प्रदेश में

Sun, 03 Dec 2017 07:33 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में

विज्ञापन
प्रदेश में 8853 लोग एड्स से पीड़ित : राठौर
सैनवाला में स्वास्थ्य शिक्षिका ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के धगेड़ा खंड की ओर से सैनवाला पंचायत में विश्व एड्स दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनवाला पंचायत के प्रधान संदीपक ने की। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने उपस्थित लोगों को एड्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 8853 लोग एचआईवी पॉजीटिव हैं। जबकि, जिला सिरमौर में यह आंकड़ा 3127 पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि एचआईवी पॉजीटिव होने पर संबंधित व्यक्ति के शरीर में मामूली रोगों से लड़ने अथवा संक्रमण का प्रतिरोध करने की क्षमता नहीं रहती। व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ने लगता है और निरंतर कमजोर होता जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह एक लाइलाज बीमारी है। इसकी जागरूकता ही इसका बचाव हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को एड्स से बचाव के तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समय-समय पर सभी लोगों को आईसीटीसी में जाकर अपने रक्त की जांच करवानी चाहिए। नाहन व पांवटा साहिब के अस्पतालों में निशुल्क रक्त जांच की जाती है। यौन रोग से पीड़ित होने पर रोग का उपचार शुरू कर देना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने एड्स की रोकथाम व बचाव के लिए लोगों का मार्गदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed